Join Us On WhatsApp

कांग्रेस कार्यालय में किया गया श्री कृष्णा बाबू की मूर्ति का अनावरण

Akhilesh on sri krishn singh

 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया भव्य आयोजन, प्रतिमा का हुआ अनावरण*



बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी  श्रीकृष्ण सिंह की 137वीं जयंती का भव्य आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम के मैदान में किया गया।सदाकत आश्रम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया।मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने श्रीबाबू के 137वीं जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि शिक्षा, पुल, सामाजिक ढांचों के निर्माण, कुशल प्रशासन और अर्थव्यवस्था को लेकर श्रीबाबू ने जितना काम किया वो अतुलनीय रहा है। श्रीबाबू के कार्यों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान सभा में सदस्य के रूप में भी उनके काम अनुकरणीय रहा।  आजादी की लड़ाई से लेकर नमक आंदोलन और किसानों के आंदोलन को लेकर मेरे परिवार ने काम किया और श्रीबाबू के साथ मेरे परिवार के लोगों ने काम किया है। दलितों को मंदिर प्रवेश का हक देने वाले श्रीबाबू ने जो काम उस दौर में किया था वो आज संभव नहीं रहा। उन्होंने जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया और तमाम झंझावतों को झेलते हुए भी उन्होंने अपने कदम पीछे नहीं हटाया। आज उनके जयंती पर उनके बताएं नियमों और आदर्शों के को अपनाकर जाएंगे केवल फूलमाला चढ़ाने का काम हम नहीं करेंगे। आज बिहार के तरफ पूरा देश देख रहा है। हरियाणा के जनमत पर उन्होंने कहा कि आज मानव पर मशीन हावी हो गया है और हमें लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की लड़ाई लड़नी है। उन्होंने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष को श्रीबाबू के उसूलों पर चलने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप बिहार से मजबूती से नेतृत्व देते रहें और कांग्रेस को मजबूत करें।बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सह श्रीबाबू जयंती समारोह के आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज श्रीबाबू की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और पिछले 24 वर्षों से अनवरत इस आयोजन को करने की जो जिम्मेदारी मैंने ली है उसका बखूबी निर्वहन कर रहा हूं। आप सभी के आगमन और श्रीबाबू के विचारों को प्रदेश और देश में पहुंचाने के प्रति मेरे जुनून के सहभागी बनने के लिए आपका धन्यवाद है।जयंती समारोह को सांसद तारिक अनवर, प्रभारी सचिव शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजद नेता अली अशरफ फातमी, सासाराम सांसद मनोज कुमार, विधानसभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व अध्यक्ष प्रो राम जतन सिंहा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह  और संचालन विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह ने किया।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp