अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन की खबरें लगातार पिछले दिनों सुर्खियां बटोर रही थी. इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर ऐश्वर्या राय काफी व्यस्त हैं और चर्चे में भी बनी हुई है. बता दें कि, अभिषेक और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है. ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं कर रहे हैं. वहीं, तलाक के खबरों के बीच ऐश्वर्या कई इवेंट में नजर आती हैं. मगर वो बेटी आराध्या के साथ होती हैं. उनके साथ अभिषेक किसी भी इवेंट में नजर नहीं आते हैं. 

अभिषेक बच्चन से अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने फ्लॉन्ट की अपनी वेडिंग रिंग, फिर चर्चा शुरू

कुछ समय पहले ऐश्वर्या एक इवेंट में स्पॉट हुईं थीं जिसमें उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग नहीं पहनी थी. अब जब ऐश्वर्या नजर आईं हैं तो उनके हाथ में रिंग नजर आ रही है. ऐश्वर्या से पहले अभिषेक के हाथ में फैंस ने वेडिंग रिंग नहीं देखी थी. फिर उसके बाद एक इवेंट में ऐश्वर्या ने भी रिंग नहीं पहनी थी. कुछ दिन पहले अभिषेक वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए थे. अब ऐश्वर्या ने भी अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट की है. बीते साल पेरिस फैशन वीक में धमाल मचाने के बाद ऐश्वर्या इस साल भी रेड कार्पेट पर तूफान लाने के लिए तैयार हैं. 

अभिषेक बच्चन से अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने फ्लॉन्ट की अपनी वेडिंग रिंग, फिर चर्चा शुरू

ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए बेटी आराध्या के साथ वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं. वेन्यू से ऐश्वर्या का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके हाथ में वी शेप वेडिंग रिंग साफ नजर आ रही है. वो अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. बता दें कि, ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें तब से ज्यादा बढ़ गई थीं जब ये कपल अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में साथ में नहीं बल्कि अलग-अलग पहुंचे थे. उसके बाद अभिषेक ने सोशल मीडिया पर तलाक को लेकर भी एक पोस्ट लाइक कर दिया था. जिसके बाद से तलाक की खबरें और बढ़ गई थीं.

अभिषेक बच्चन से अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने फ्लॉन्ट की अपनी वेडिंग रिंग, फिर चर्चा शुरू