Join Us On WhatsApp

NEET छात्रा मामले में विवादित बयान देने वाले पूर्व IPS अमिताभ दास पहले भी रहे हैं विवादों में, उन्हें सरकार ने कर दिया था...

नीट छात्रा मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से विवादित बयान देने के आरोप में पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ दास को हिरासत में लिया है. अमिताभ दास पहले भी सरकार के विरुद्ध विवादित बयान देते रहे हैं. उनके नौकरी में रहते हुए भी...

amitabh das
NEET छात्रा मामले में विवादित बयान देने वाले पूर्व IPS अमिताभ दास पहले भी रहे हैं विवादों में, उन्हे- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में सोशल मीडिया पर विवादित बयान देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास को हिरासत में लिया है। यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ दास किसी विवादित बयान को लेकर चर्चा में आये हैं बल्कि वे पहले से ही राज्य और केंद्र सरकार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। अब एक बार फिर नीट छात्रा मौत मामले में अमिताभ दास ने सोशल मीडिया के जरिये कई विवादित बयान दिए। उन्होंने पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद भी एक तरफ पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये तो दूसरी तरफ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी विवादित बयान दिया है।

यह पहली बार नहीं है कि अमिताभ दास ने सरकार के विरुद्ध इस तरह का बयान दिया है। जानकारी के अनुसार इनके इन्हीं आदतों की वजह से उन्हें जबरन रिटायर कर दिया गया था। आरोप है कि उन्होंने कभी अपने वरीय अधिकारियों को भी सम्मान नहीं दिया। वे अक्सर ही अपने वरीय अधिकारियों को भी चोर और भ्रष्टाचारी बताया और नौकरी में रहते हुए भी अक्सर विवादों में रहते थे।

यह भी पढ़ें    -     NEET छात्रा मामले में पूर्व IPS अमिताभ दास को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस पर लगाये कई गंभीर आरोप...

अभी हाल में पूर्व IPS अमिताभ दास ने नीट छात्रा मामले में बिहार सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। एक जानकारी के अनुसार अमिताभ दास पर भी पहले यौन शोषण का आरोप लगा चुका है। उनके नौकरी में रहते हुए एक युवती ने उनके ऊपर शादी का झांसा दे कर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जानकारी के अनुसार पूर्व IPS अमिताभ दास उस वक्त जमुई में BMP के कमान्डेंट थे तभी एक रिटायर्ड IPS अधिकारी की बेटी ने उनके ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उनके ऊपर देवघर में SP के पद पर रहते हुए एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगा था। 

यह भी पढ़ें    -     जेल से निकलते ही गरजे पप्पू यादव, कहा 'इन तीन मामलों को लेकर करूंगा बड़ा खुलासा...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp