Join Us On WhatsApp

झंडोतोलन के बाद स्कूल में गूंजा ऐसा नारा, जिससे मच गया बवाल, पुलिस एक्शन में

सुपौल में गणतंत्र दिवस पर सरकारी स्कूल में शिक्षक के कथित विवादित नारे से हंगामा मच गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

anti national slogan raised
झंडोतोलन के बाद स्कूल में गूंजा ऐसा नारा, जिससे मच गया बवाल, पुलिस एक्शन में- फोटो : Darsh News

सुपौल जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र से गणतंत्र दिवस के दिन एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आदर्श उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, अभुआर में झंडोतोलन कार्यक्रम के बाद एक शिक्षक द्वारा विवादित नारा लगाए जाने से इलाके में हंगामा मच गया। आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक मो. मंसूर आलम ने राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद “मिस्टर जिन्ना अमर रहे” का नारा लगाया।

घटना के समय स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक, छात्र और स्थानीय लोग इस नारे को सुनकर भड़क गए। मौके पर ही लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह का नारा देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। मामले की सूचना किसी ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही किसनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक मो. मंसूर आलम को हिरासत में लेकर थाना ले गई। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: तीन-तीन पद्म पुरस्कारों से गौरवान्वित हुआ बिहार, कला क्षेत्र में दो विभूतियों को पद्म श्री...

किसनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की देश विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो कुछ मामले की निष्पक्ष जांच की बात कह रहे हैं। फिलहाल, इस मामले पर कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं, सुपौल के पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. ने बताया कि आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp