Join Us On WhatsApp

आपस में ही उलझे दो पुलिसकर्मी, ड्यूटी को लेकर हुए विवाद ने ले लिया...

पटना पुलिस इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. कभी लापरवाही का मामला सामने आ रहा है तो कभी कुछ. एक बार फिर पटना पुलिस चर्चा में है और कारण है दो पुलिसकर्मियों का आपस में ही भिड़ना. बताया जा रहा है कि राजधानी के एक प्रमुख थाना में किसी बात पर...

apas me uljhe do policekarmi
आपस में ही उलझे दो पुलिसकर्मी, ड्यूटी को लेकर हुए विवाद ने ले लिया...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार की पुलिस अक्सर अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहती है और अक्सर विवाद ही चर्चा की वजह होती है। एक बार फिर राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रही। जानकारी मिल रही है कि राजधानी पटना के एक प्रमुख थाना परिसर में अनुशासन का पर्याय मानी जाने वाली पुलिस के दो कर्मी एक मामूली बात पर आपस में उलझ गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों अधिकारियों के भिड़ंत के बाद कुछ देर के लिए थाना रणक्षेत्र में बदल गया और अफरातफरी मच गई। हालांकि इस बीच अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया।

हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन खबर मिल रही है कि ड्यूटी शेड्यूल को लेकर दोनों ही कर्मी नाराज चल रहे थे। दोनों की नाराजगी अचानक एक दिन फूट पड़ा विवाद शुरू हो गया। शुरुआत तो आपसी कहासुनी से हुई लेकिन धीरे धीरे यह मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान थाना परिसर में अफरातफरी के साथ ही तनाव का भी माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इस दौरान दोनों को अलग अलग कमरों में बैठा कर समझाने की भी कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें         -       राजधानी में बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 10 लाख में तय हुआ था मामला और ले रहे थे पहली क़िस्त...

सूत्रों के अनुसार विवाद की वजह ड्यूटी आवंटन को लेकर असंतोष है। एक पुलिसकर्मी का आरोप है कि उसे तय समय से अधिक ड्यूटी आवंटित की जा रही है जबकि दूसरे को कम जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और धीरे धीरे मामला काफी आगे तक बढ़ गया। हालांकि थाना के वरीय अधिकारियों ने इस मामला को दबाने में ही भलाई समझी लेकिन बात धीरे धीरे अन्य थानों तक भी पहुंच गई जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी अभी वरीय अधिकारियों तक नहीं पहुंचा है और थाना स्तर पर ही सुलझा लिया गया है। 

यह भी पढ़ें         -       अंडर 19 विश्वकप में सूर्यवंशी ने दिखाया अपना वैभव, CM और BCA अध्यक्ष ने दी बधाई...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp