Join Us On WhatsApp

अपराधियों की अब खैर नहीं : CM नीतीश ने तैनात किया 21,391 पुलिस, बापू सभागार में गरजे CM नीतीश

Apradhiyon ki ab khair nahi: CM Nitish ne tainat kiya 21,391

Bihar Police News : CM नीतीश कुमार लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रयासरत नजर आ रहे है। आपको बता दें कि, लाखों रोजगार देने के वादे को निभाने की दिशा में सीएम नीतीश ने एक और कदम बढ़ा दिया है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार पुलिस के जवानों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही 'X' पर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया है। सीएम ने सौरभ कुमार, राज आनंद, हीरा लाल यादव, आकाश पांडेय, अंकित कुमार, सोनू कुमार, प्रभाकर कुमार, चंचल कुमारी, ऋतु कुमारी, डॉली, मो. सलीम अंसारी, बांके बिहारी आदि को नियुक्ति पत्र सौंपा। वहीं इस दौरान फोटो में दिक्कत हो रही थी तो मुख्यमंत्री ने खुद मंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव की जगह बदल ली। मुख्यमंत्री ने सभी को कहा कि, सबलोग हंसिए। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। नव नियुक्ति सिपाहियों का पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने शपथ ग्रहण कराया। विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने मद्य निषेध की शपथ दिलाई।


सीएम नीतीश कुमार ने 'X' पर लिखा कि, बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि व्यवस्था सुढृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

 

24 नवम्बर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या मात्र 42,481 थी। वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई। सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है तथा इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है। स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp