अररिया: अररिया पुलिस ने बीते दिनों कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मारने के आरोप में एक कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में अपराधी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है। पुलिस ने अपराधी के पास से चार देशी पिस्टल, तीन कारतूस, एक मैग्जीन और दो खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कुख्यात जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है। मामला अररिया के फारबिसगंज का है।
यह भी पढ़ें - साईरन बजाते पहुंची पुलिस और चलने लगी गोलियां, दिनदहाड़े टली बड़ी लूट की घटना...
घटना के संबंध में अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार को अररिया के फारबिसगंज कोठीहाट चौक पर अपराधी ने एक कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मार दी थी। गोली लगने की वजह से दुकानदार अरुण केशरी जख्मी हो गया जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक SIT गठित कर मामले की छानबीन शुरू कर दी और सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी लेते हुए तीन अन्य देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो खोखा बरामद किया। फ़िलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें - पटना छात्रसंघ चुनाव हुआ स्थगित, छात्रों पर अमर्यादित व्यवहार का लगा आरोप...
अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट