अररिया: इन दिनों बिहार के सभी जिलों में अवैध नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर का कारोबार काफी जोरों पर चल रहा है। हालांकि प्रशासन इस पर कार्रवाई तो करती है लेकिन वह नाकाफी है। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद अवैध नर्सिंग होम का धंधा जोरों पर है। इसी कड़ी में अररिया में एक बार फिर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अररिया में डीएम के निर्देश पर सीनियर डिप्टी कलेक्टर अभिजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिला प्रशासन की छापेमारी से नर्सिंग होम और पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें - वृंदावन से दर्शन कर वापस लौटे सीएम नीतीश के बेटे निशांत, मीडिया से बात करते हुए कहा...
गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम अचानक अररिया सदर अस्पताल के सामने बापू मार्किट में पहुंची और वहां स्थित नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर में छानबीन की। इस दौरान वहां मौजूद नर्सिंग होम में गाइडलाइन्स के अनुसार कोई भी कागजात नहीं दिखाए गए जिसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सीनियर डिप्टी कलेक्टर अभिजीत कुमार ने कहा कि बिना डिग्री के संचालित अवैध नर्सिंग होम और पैथोलॉजी तथा अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर छापेमारी की गई है और कार्रवाई भी जा रही है। इस छापेमारी के दौरान एक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में मरीज के ऑपरेशन का टांका काटते हुए फर्जी डॉक्टर को पकड़ा गया है जिनके पास जरुरी लाइसेंस नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें - SSP ने एक बार फिर कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर, दीदारगंज थानाध्यक्ष को...
अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट