Join Us On WhatsApp

Bank Holiday Today : दशहरे पर क्या आज बैंक बंद हैं? RBI की छुट्टियों के कैलेंडर से कर लें क्लियर

Are banks closed today on Dussehra? Clear the calendar of RB

New Delhi : इस महीने यानी अक्तूबर 2024 में बैंकों में छुट्टियों (Bank Holiday October 2024) की भरमार है। कई हिंदू धर्म होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। इस महीने कुल 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आज नवरात्र की महानवमी 2024 (Mahanavami 2024) पर बैंक खुले रहेंगे या नहीं, यह सवाल हर किसी के मन में है। ऐसे में हम आरबीआई (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर से यह क्लियर कर रहे हैं कि आज छुट्टी है या नहीं।


दशहरे पर बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई  (RBI) के अनुसार दशहरा (Dussehra) (महाष्टमी/ महानवमी) के अवसर पर आज (11 अक्टूबर) को पटना, अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। 12 अक्टूबर को दूसरा शनिवार है। इस दिन देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 


शनिवार-रविवार को स्थाई छुट्टी

हर दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा दुर्गा पूजा/ दशहरा, लक्ष्मी पूजा पर बैंक बंद रहेंगे। इससे पहले दो अक्तूबर को गांधी जयंती, राज्यों में विधानसभा चुनाव और चुनाव परिणामों के कारण अवकाश रहा। हर रविवार को स्थाई रूप से बैंक बंद होते हैं।


कब-कब बंद रहेंगे बैंक

10 अक्तूबर : दुर्गा पूजा-महा सप्तमी को लेकर त्रिपुरा, असम, नागालैंड, बंगाल में बैंक बंद होंगे।

12 अक्तूबर: दशहरे को लेकर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

13 अक्तूबर : साप्ताहिक अवकाश।

14 अक्तूबर : दुर्गा पूजा (दसैन) पर सिक्किम में छुट्टी होगी। 

16 अक्तूबर : लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य पर त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

17 अक्तूबर : महर्षि वाल्मीकि जयंती/ कटि बिहु कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में अवकाश रहेगा।

20 अक्तूबर : साप्ताहिक अवकाश।

26 अक्तूबर :विलय दिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp