Join Us On WhatsApp

अरवल में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मार कर हत्या, पहले घर से बुलाया फिर नजदीक से...

अरवल में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मार कर हत्या, पहले घर से बुलाया फिर नजदीक से...

arwal me hatya
अरवल में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मार कर हत्या, पहले घर से बुलाया फिर नजदीक से...- फोटो : Darsh NEWS

अरवल: बड़ी खबर अरवल से है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना अरवल के तेलपा थाना क्षेत्र के अन्धराचक गांव की है जहां अपराधियों ने घर से बुला कर एक ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महावीरगंज गांव निवासी संजय पंडित के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक देवकुंड में घर बना कर रहता था और उसका एक घर अन्धराचक में भी जहां वह पोल्ट्री फार्म चलाते थे।

यह भी पढ़ें     -        विपक्ष ने लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर किया सदन का बहिष्कार, मंत्री ने कहा 'विपक्ष हमारे साथ...

बताया जा रहा है कि मृतक ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण का ठेकेदारी करता था। फ़िलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक सोमवार की सुबह अपने अन्धाराचक स्थित मकान में सफाई का काम करवा रहे थे इसी दौरान ऑटो और बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और ठेकेदार को बाहर बुलाया  तथा नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया।

घटना की सूचना पर तेलपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मौके से दो खोखे भी बरामद किये हैं। मामले को लेकर एसपी डॉ नवजोत सिंह ने सिमी ने डीएसपी कृति कमल को मौके पर भेज कर जल्द उद्भेदन के लिए SIT गठित कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिला और लोगों ने जम कर हंगामा भी किया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख जाम कर दिया और पुलिस से मामले के जल्द उद्भेदन की मांग की।

यह भी पढ़ें     -        तेज प्रताप को हलके में लेते हैं मुंहबोले मामा सुनील सिंह, CM नीतीश को लेकर भी कही बड़ी बात....

 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp