पटना: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी को अब नौकरी मिल गई है। नाम विवाद सुलझ जाने के बाद अब उनकी नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर हो गई है। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी राजधानी पटना के एएन कॉलेज में राजनीति विज्ञान पढ़ाएंगे। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को उनकी जॉइनिंग करवाई। अब इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी एएन कॉलेज में पढाते हुए नजर आयेंगे।
यह भी पढ़ें - राज्य में खुलेंगे 318 नए आंगनबाड़ी-सह-क्रेच, वर्कर को मिलेंगे...
बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी के नाम को लेकर सवाल उठने लगे थे जिसके बाद बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। बाद में नाम पर क्लीन चिट मिलने के बाद अब उनकी जॉइनिंग हो गई है। बता दें कि वर्ष 2020 में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने विभिन्न कॉलेजों में रिक्त पदों पर सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस परीक्षा में 274 अभ्यर्थियों का चयन कर परीक्षाफल 2025 में जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें - अब एक-दूसरे से सीखेंगे पैक्स, सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं प्रबंधकों...