Join Us On WhatsApp

निशांत राजनीति में एंट्री को लेकर नीतीश ने भरी हामी, अशोक चौधरी ने कहा 'कार्यकर्ताओं के दबाव में..'

निशांत राजनीति में एंट्री को लेकर नीतीश ने भरी हामी, अशोक चौधरी ने कहा 'कार्यकर्ताओं के दबाव में..'

ashok confirms
निशांत राजनीति में एंट्री को लेकर नीतीश ने भरी हामी, अशोक चौधरी ने कहा 'कार्यकर्ताओं के दबाव में..'- फोटो : Darsh NEWS

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की बात पर अब मुहर लग गया है। इस मामले में अब मुख्यमंत्री के खास करीबी अशोक चौधरी ने भी अब पुष्टि कर दी है। मीडिया से बात करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि  लंबे समय से जनता की मांग है कि निशांत राजनीति में आयें तो वे बहुत जल्द ही राजनीति में आयेंगे। पार्टी में उनकी भूमिका को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि  यह निर्णय मुख्यमंत्री को लेना है, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूँ।

मीडिया से बात करते हुए अशोक चौधरी ने नितिन नबीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये पर कहा कि यह तो बहुत ख़ुशी की बात है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका मुख्यालय दिल्ली हो गया ऐसे में वे सदन और मुख्यालय कैसे देख पाएंगे, साथ ही उन्हें देश भर का भ्रमण भी करना है। अब वे राज्यसभा में रहेंगे तो यह बहुत ही ख़ुशी की बात है। वे नौजवान हैं तो नौजवानों को भी संदेश दिया है। हमारे सहकर्मी रह चुके हैं और परिवार का रिश्ता भी है तो बहुत ही ख़ुशी की बात है।

यह भी पढ़ें     -     राज्यसभा चुनाव के लिए उपेंद्र कुशवाहा भी होंगे NDA के उम्मीदवार, पवन सिंह का क्या हुआ?

अशोक चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के सवाल पर कहा कि हाँ ये एक ख़ुशी की बात है कि विचारकर्ताओं की मांग पर निशांत जी अब राजनीति में आने के लिए तैयार हो गए हैं। लोकतंत्र का मतलब ही जनमत है तो जनता की मांग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मान गए हैं और बहुत जल्द निशांत राजनीति में आयेंगे। वहीं निशांत के राज्यसभा जाने के सवाल पर अशोक चौधरी ने मना तो नहीं किया और कहा कि इस पर भी जल्द ही निर्णय ले लिया जायेगा। बता दें कि सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि निशांत कुमार 5 मार्च को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें     -     राजधानी पटना में आकर ठगी करते हैं शातिर साइबर ठग, 4 गिरफ्तार...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp