Daesh NewsDarshAd

आज से दिल्ली में आतिशीराज, शाम में LG दिलाएंगे CM पद की शपथ..

News Image

Desk- दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. शाम 4:30 बजे आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता और अरविंद केजरीवाल कैबिनेट की पूर्व मंत्री आतिशी  दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. उनके साथ सहयोगी मंत्री भी शपथ लेंगे.

दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना राजनिवास में आतिशी और उनकी कैबिनेट के पांचों मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। चार पुराने मंत्रियों गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन के अलावा कैबिनेट के नए चेहरे के रूप में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश कुमार अहावलत भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है.आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा में आतिशी विश्वास मत प्रस्ताव भी पेश करेगी. इसके लिए 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय विधानसभा का सत्र बुलाया गया है.

DarshAd
Darsh-ad

Scan and join

Description of image