पटना: राजधानी पटना में शनिवार को ATS ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान ATS ने आतंकी घटना को नाकाम किया और लोगों को ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए वह भी बताया। मॉक ड्रिल पटना हाई कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया जिसे मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य ने भी देखा। इसके तहत वैज्ञानिकों से भरी एक बस को राजगीर जाते वक्त आतंकवादियों ने फतुहा में हाईजैक कर लिया।

हाईजैक की सूचना के बाद बिहार एटीएस की टीम मौके पर पहुंच कर ऑपरेशन चलाती है। टीम ने सफलतापूर्वक आतंकियों को न्यूट्रलाइज कर बंधक बने वैज्ञानिकों को बचा किया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी और रिहर्सल था। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी और उनके बीच आपसी तालमेल को मजबूत करने के लिए किया जाता है ताकि किसी भी आपात स्थिति में एक साथ निपटा जा सके।