Join Us On WhatsApp

आयुष्मान योजना में बिहार की बड़ी उपलब्धि, बिहार में चार करोड़ से...

आयुष्मान योजना में बिहार की बड़ी उपलब्धि, 4.14 करोड़ लोगों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच। उपलब्धि: बिहार में 4 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बने, स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने की समीक्षा। बैठक में कार्ड बनाने की गति बढ़ाने के निर्देश, उत्कृष्ट काम करने..

ayushman bharat yojna bihar
आयुष्मान योजना में बिहार की बड़ी उपलब्धि, बिहार में चार करोड़ से...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार स्वास्थ्य समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) शशांक शेखर सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को बापू टॉवर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा हुई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक चार करोड़ 14 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जा चुका है। इस योजना से कुल एक करोड़ 69 लाख परिवार लाभान्वित हुआ है। 

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को विभागीय पदाधिकारियों ने बताया कि  70 वर्ष से अधिक आयु के 3.87 लाख पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा चुका है। इस अवसर पर सीईओ  शशांक शेखर ने योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न मानकों पर सभी जिलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों को आयुष्मान कार्ड बनाने की गति में तेजी लाने, अस्पतालों की सूचीबद्धता बढ़ाने व जिला स्तर के पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के क्रियान्वयन व क्लेम एजुकेशन टीम के कार्यों की भी समीक्षा हुई। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने सम्मानित किया। बैठक में प्रशासी पदाधिकारी शैलेश चन्द्र दिवाकर, वित्त नियंत्रक आलोक कुमार सिंह, निदेशक (ऑपरेशन)  डॉ. आलोक रंजन, निदेशक (प्रशासन) मृणाल सिसोदिया, हेल्थ केयर के निदेशक नीरज कुमार, आईटी एंड एमआईएस के निदेशक संतोष कुमार झा, डॉ. सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp