Join Us On WhatsApp

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड के कोदाईबांक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 114 में मतदान किया।

Babu Lal Marandi Vote Caste

गिरिडीह स्थित अपने पैतृक गांव में बाबूलाल मरांडी के साथ उनके अनुज नुनूलाल मरांडी भी मतदान करने पहुंचे थे।

मतदान करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता निर्भीक और भयमुक्त होकर मताधिकार का प्रयोग करें। पांच वर्ष में एक बार लोकतंत्र का महापर्व आता है। इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें।

मतदाताओं को अपना और देश के भविष्य को लिखने के अवसर पर उत्साह दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि NDA झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के साथ गांडेय विधानसभा सीट का उपचुनाव भी भारी मतों से जीतने जा रही है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp