Join Us On WhatsApp
BISTRO57

तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प हुआ पूरा,जनता के आशीर्वाद से झारखंड में बनानी है मजबूत सरकार....बाबूलाल मरांडी

Babulal Marandi On Prime Minister

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है। 

कहा कि यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। जनता ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर अपनी मुहर लगाकर आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत बनाने का जनादेश दिया है।

श्री मरांडी ने नवनिर्वाचित सांसदों एवम उप विजेता रहे प्रत्याशियों का स्वागत एवम अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता ने 9सीट पर जीत दिलाकर एन डी ए को झारखंड में सबसे बड़ा गठबंधन बनाया है।जनता ने 50से अधिक सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई है।

उन्होंने कहा कि यह जनादेश मोदी सरकार की उपलब्धियों के समर्थन में तो है ही भ्रष्टाचार एवम तुष्टिकरण में आकंठ डूबी राज्य की ठगबंधन सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हमसब को अभी आराम नही करना है। हमें तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के बाद झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में एन डी ए की मजबूत बनानी है


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp