Join Us On WhatsApp

बलिराम बना इमरान, ग्राम पंचायत ने जारी किया प्रमाणपत्र, गिरफ्तार

baliram to imran

खबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से है, जहां सिलाव ब्लॉक अंतर्गत राजगीर थाना क्षेत्र के बड़ाकर गांव के रहने वाले कामेश्वर प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र बलिराम कुमार ने हिन्दू धर्म को त्याग कर इस्लाम धर्म को अपना लिया है.  इस धर्म परिवर्तन पर गांव के सरपंच रीता देवी ने प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया.  अब बलिराम का नाम मो इमरान हो गया। 

धर्म परिवर्तन की बात आग की तरह इलाके में फैल गई . इसी दौरान बलिराम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से भड़काऊ पोस्ट किया ,पोस्ट की जानकारी मिलते ही नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने इसकी गिरफ्तारी का आदेश राजगीर थाना पुलिस को दिया. 

राजगीर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए बड़ाकर गांव से बलिराम कुमार को गिरफ्तार कर लिया ,गिरफ्तारी के बाद उसने स्वीकार किया कि उसने हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म को कबूल किया है.

 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp