Join Us On WhatsApp

विश्वकप से बाहर हो गई बांग्लादेश की टीम, अब क्या करेगा पाकिस्तान...

विश्वकप से बाहर हो गई बांग्लादेश की टीम, अब क्या करेगा पाकिस्तान...

bangladesh out from t20 worldcup
विश्वकप से बाहर हो गई बांग्लादेश की टीम, अब क्या करेगा पाकिस्तान...- फोटो : X

बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय खेल गलियारे से है जहां टी-20 विश्वकप से बांग्लादेश बाहर हो गया है। अब उसकी जगह पर स्कॉटलैंड को टी-20 में खेलने का मौका मिल सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अपील को ख़ारिज करते हुए ICC ने निर्णय लेने के लिए आज तक का समय दिया था जिसके बाद बांग्लादेश कैबिनेट और खिलाड़ियों की लंबी बैठक के बाद BCB ने भारत में टी-20 खेलने से इंकार कर दिया। अब बांग्लादेश के टी-20 विश्वकप से बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद लिया फैसला

बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच का वेन्यू बदलने की मांग ICC से की थी। इस मामले में ICC ने बांग्लादेश की मांग को ख़ारिज करते हुए अंतिम निर्णय लेने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया था। गुरुवार को बांग्लादेश की कैबिनेट और खिलाड़ियों की गहन बैठक के बाद टीम ने निर्णय लिया है कि वह अब भारत में वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएगी। ICC ने बीसीबी को आश्वस्त किया था कि भारत में उनके खिलाड़ियों को किसी तरह से सुरक्षा में कमी नहीं होगी और उन्हें कोई दिक्कत नहीं है बावजूद इसके बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी मांग पर अड़ा रहा और अब विश्वकप से बाहर हो गया।

यह भी पढ़ें     -       किसी के बाप में दम नहीं जो.., मुंबई में बिहार भवन को लेकर मनसे की धमकी पर बिहार में शुरू हुई सियासत...

हमारी चिंताओं को समझे ICC

टीम के साथ बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कह अकी हम सभी विश्वकप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं BCB अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि हम ICC से एक बार फिर बात करेंगे कि वे हमारी चिंताओं को समझें। उन्होंने कहा कि ICC की बैठक में बोर्ड के कुछ फैसले चौंकाने वाले रहे जिस पर हमारी टीम लड़ाई जारी रखेगा। बता दें कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच के वेन्यू बदलने या फिर ग्रुप बदलने की मांग की थी ताकि उसकी टीम को भारत न आना पड़े जिसे ICC ने सिरे से ख़ारिज कर दिया।

पाकिस्तान ने किया था समर्थन अब हटा पीछे

पाकिस्तान ने बांग्लादेश की मांग का समर्थन किया था। इस मामले में PCB ने कहा था कि बांग्लादेश की मांग जायज है और हम उसका समर्थन करते हैं। अगर बांग्लादेश की मांग नहीं मानी गई तो फिर विश्वकप खेलने पर हम भी पुनर्विचार करेंगे। लेकिन बुधवार को ICC की बैठक में पाकिस्तानी बोर्ड ने बांग्लादेश के मांग का समर्थन तो किया लेकिन टूर्नामेंट से हटने की बात नहीं कही। हालांकि अभी भी मीडिया रिपोर्ट्स मिल रहे हैं कि पाकिस्तान विश्वकप खेलने पर पुनर्विचार कर सकता है।

यह भी पढ़ें     -       सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली हुए ढेर, सुरक्षा बल चला रही है सर्च ऑपरेशन....

IPL से हटाया गया था बांग्लादेशी खिलाड़ी

बता दें कि IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को हटाये जाने के बाद यह विवाद शुरू हुआ और फिर बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला दे कर अपनी टीम के मैच के लिए वेन्यू बदलने की मांग करने लगा। इसके साथ ही बांग्लादेश ने अपने देश में IPL और इससे जुड़े सभी प्रसारणों पर भी बैन लगा दिया। बता दें कि बांग्लादेशी खिलाडी मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाईटराइडर्स की टीम ने 9.20 करोड़ रूपये में खरीदा था जिसके बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। देश में विरोध को देखते हुए BCCI ने कोलकाता नाईटराइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटा कर किसी अन्य खिलाडी को रखने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें     -       सम्राट के बुलडोजर का तेल खत्म हो गया तो हॉस्टल को हम गिरा देंगे, ब्रह्मेश्वर मुखिया की बेटी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp