Join Us On WhatsApp
BISTRO57

बिहार में सबसे कम खर्चे में संपन्न हुआ बांका लोकसभा का चुनाव, जाने कितना हुआ खर्च..

Banka Lok Sabha election was conducted with the least expend

Banka- लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है बिहार के बांका में कम खर्चे में बेहतर चुनाव प्रबंधन करने को लेकर जिलाधिकारी और सपा को सम्मानित किया गया है.

 मिली जानकारी के अनुसार बांका  लोकसभा चुनाव में नौ करोड़ खर्च का अनुमान है। जो 50 फीसद तक कम है। दरअसल, लोकसभा

चुनाव के दौरान प्रत्येक विधानसभा पर अनुमानित खर्च तीन करोड़ के आसपास का होता है। ऐसे में यहां छह विधानसभा है। औसतन खर्च का अनुमान 18 करोड़ के आसपास होता है। जबकि यहां पर लोकसभा चुनाव के दौरान कुल खर्च नौ करोड़ के आसपास रहने का अनुमान है।

 डीएम अंशुल कुमार की कार्यशैली से राज्य में सबसे कम खर्च में चुनाव संपन्न करानेवाला जिला बांका होगा। डीएम ने कहा कि विभिन्न तरह के खर्च पर अब तक छह करोड़ की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि खर्च मन में  सबसे बड़ी कटौती टेंट आदि में की गई है। इस मद में महज 25 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। चुनाव के दौरान करीब 1500 गाड़ियों का उपयोग किया गया था। इन गाड़ियों के मालिकों के खाते में सीधे राशि भेज दी गई है। जिन वाहन मालिकों ने अब तक लाग बुक जमा नहीं किया है, उन्हीं के खाते में राशि नहीं भेजी गई है। ज्ञात हो कि डीएम के नेतृत्व में बेहतर सुविधाएं के साथ चुनाव से लेकर मतगणना कार्य संपन्न हुए हैं। इस कारण भारत निर्वाचन आयोग ने डीएम अंशुल व एसपी डा सत्यप्रकाश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

 बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp