बिहार विधानमंडल का बजट सत्र इन दिनों काफी हंगामेदार चल रहा है। सदन के अंदर और बाहर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में जुटा है। महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों को लेकर विपक्षी दल रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी विधानसभा परिसर में विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। वहीं शुक्रवार सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, जहां एक बार फिर हंगामे के आसार बने हुए हैं। राबड़ी देवी और RJD के तमाम नेता नारी के सम्मान के लिए सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करते दिखे।
इसी बीच सदन में जल संसाधन विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान विजय कुमार चौधरी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में राज्य के 23.38 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कमांड एरिया विकसित किया जाएगा, ताकि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंच सके। यह काम विशेष योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में चरस या चालबाज़ी? 24 किलो नशा कोर्ट पहुँचा तो निकली ईंट, पूरी खबर पढ़ें
मंत्री ने कहा कि बिहार में कुल 53.53 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की संभावना है, जिसमें से अब तक करीब 42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित की जा चुकी है। शेष क्षेत्रों में भी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य के 68.80 लाख हेक्टेयर बाढ़ प्रभावित इलाके में से लगभग 42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित किया गया है। इसके लिए अब तक 3800 किलोमीटर लंबे तटबंध बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अररिया में अफसरशाही का तांडव! फारबिसगंज के निजी अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई, CCTV फुटेज ने खोली पोल!
सत्ता पक्ष के विधायक माधव आनंद ने कहा कि अपराध की नियमित समीक्षा गृह मंत्री खुद करते हैं। उनका दावा है कि बीते वर्षों की तुलना में अपराध के आंकड़ों में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि 2005 से पहले की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। वहीं राजद नेता श्याम रजक ने विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन लोगों की सोच जंगल जैसी है, उन्हें शहर का माहौल रास नहीं आता।