Join Us On WhatsApp

गया जी में घूस लेते हुए रंगे हाथ BDO हुए गिरफ्तार, विकास परियोजनाएं पास करवाने और भुगतान...

गया जी में घूस लेते हुए रंगे हाथ BDO हुए गिरफ्तार, विकास परियोजनाएं पास करवाने और भुगतान...

bdo girftar
गया जी में घूस लेते हुए रंगे हाथ BDO हुए गिरफ्तार, विकास परियोजनाएं पास करवाने और भुगतान...- फोटो : Darsh NEWS

गया जी: बिहार में इन दिनों भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर निगरानी विभाग की टीम ने गया जी में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड  विकास पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि BDO किसी काम के बदले एक व्यक्ति से पचास हजार रूपये घूस ले रहे थे तभी निगरानी की टीम ने धावा बोलते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। घूस लेते हुए BDO की गिरफ्तारी के बाद जिले में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें    -    अरवल में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मार कर हत्या, पहले घर से बुलाया फिर नजदीक से...

मामले में निगरानी के अधिकारी ने बताया कि गया जी सदर प्रखंड के BDO राकेश कुमार ने प्रखंड में संचालित विकास परियोजनाओं को पास करने और भुगतान संबंधित कार्यों में सहयोग के बदले प्रखंड प्रमुख सूचित रंजिनी एक लाख रूपये की मांग की थी। इसके बाद वे प्रखंड प्रमुख पर घूस की राशि जल्दी देने का दबाव बनाने लगे जिसके बाद उसने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर तय घूस की पहली क़िस्त लेते हुए निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने BDO से पूछताछ की और अपने साथ लेकर पटना चली गई। BDO की गिरफ्तारी के बाद जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें    -    अपनी ही सरकार के मंत्री के जवाब से असंतुष्ट दिखी मैथिली ठाकुर, सदन में कहा 'एक बार फिर से...'

गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp