Join Us On WhatsApp
BISTRO57

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से पहले तेजस्वी यादव ने RJD नेताओं को दिए कई टास्क..

Before the workers' dialogue program, Tejashwi Yadav gave se

Patna -बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के ‘‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’’ की तैयारी को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई. इसमें पार्टी के  जिला अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक ,विधान पाषर्द, पूर्व विधान पार्षद, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा एवं पूर्व प्रत्याशी लोकसभा शामिल हुए.इस संयुक्त बैठक अध्यक्षता  राजद के प्रदेश अध्यक्ष  जगदानंद सिंह ने की जबकि  कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने की।

        इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मभूमि समस्तीपुर से 10 सितंबर से ‘‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’’ की शुरुआत होगी। जो 17 सितंबर तक चार जिलों के लिए  ‘‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान तथा संवाद होगा। इसमें सभी लोग जो पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं उनसे मुलाकात होगी और इस यात्रा में भीड़ भर नहीं बल्कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन की मजबूती और विचारों का आदान-प्रदान होगा पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे बात करेंगे इसमें सभी प्रकोष्ठ के नेता सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। जिन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए बुलाया जाएगा उसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जो पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम है उसमें उपस्थित रहेंगे।

इन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि कार्यकर्ता संवाद से पहले सभी जिला के नेताओं-कार्यकर्ताओं का लिस्ट तैयार कर ले जिससे कि संवाद करने में सहायता मिल सके। संगठन के स्तर पर काम करने वाले नेता और कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है, संवाद यात्रा कार्यक्रम का मकसद है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर पार्टी के संगठन आमजन की समस्या तथा क्षेत्र की समस्या की जानकारी प्राप्त करके पार्टी के संगठन तथा आमजन के समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

इन्होंने आगे कहा कि हर वर्ग के साथ शोषित, वंचित तथा गरीबों के बीच जाकर उन्हें गले लगाने और सम्मान देने का काम करना होगा सबको मान सम्मान देने का भाव स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।

इस अवसर पर बैठक में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव  अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चैधरी, राजद संसदीय दल के नेता अभय कुमार सिंह राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव,  भोला यादव, श्री बीनू यादव, पूर्व उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, पूर्व सांसद डॉ रंजन प्रसाद यादव, विजय कृष्ण, डाॅ0 महबूब अली कैसर, पूर्व मंत्री  अशोक कुमार सिंह, अनीता देवी, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, डॉ रामानंद यादव, प्रोफेसर चंद्रशेखर, मो0 शाहनवाज आलम,  ललित यादव,  सुरेंद्र राम, कुमार सर्वजीत,  राम लखन राम रमन, डॉक्टर मोहम्मद शमीम,  जितेन्द्र यादव, मो0 इसराईल मंसुरी,  बीमा भारती, सुरेश पासवान,  शक्ति सिंह यादव, मोहम्मद कामरान, सुदय यादव, सतीश कुमार दास, समेत सैकड़ो नेता और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए.


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp