भागलपुर: बड़ी खबर भागलपुर से है जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना भागलपुर के नौगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 की है जहां एक मैजिक वाहन और एक सवारी ऑटो में भीषण टक्कर हो गई वहीं पीछे से आ रही एक मिनी बस ने भी दोनों वाहनों में टक्कर मार दी।
घटना इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक और ऑटो में सवार लोग उसी में फंस गए और चार लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई। भारी मशक्कत के बाद लोगों को वाहनों से निकाला गया और सभी को अस्पताल पहुँचाया गया। घटना में मृतक लोगों के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
यह भी पढ़ें - सरकार से मेरी कोई लड़ाई नहीं, कानून व्यवस्था ठीक करे, सुपौल में युवती के परिजनों से मुलाकात कर पप्पू यादव ने...
घटना के संबंध में झंडापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एनएच पर एकसाथ तीन वाहनों की टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हैं। फ़िलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीँ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई हालांकि कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा कर आवागमन शुरू कर दी गई।
यह भी पढ़ें - लोगों की शिकायत के बाद MLA ने अधिकारियों को चेताया, कहा 'हमारे लोगों को तकलीफ दी तो...'
भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट