दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं. जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. इसके साथ ही भूकंप को लेकर इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है. अफगानिस्तान के हिंदुकुश में जमीन से करीब 213 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र बताया गया है. वहीं, इस दौरान किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है. 

BIG BREAKING : दिल्ली एनसीआर में महसूस किए भूकंप के झटके, हरियाणा और पंजाब में भी हिली धरती

दिल्ली-एनसीआर और उसके आस-पास के राज्यों के अलावे इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के पीर पंचाल क्षेत्र के दक्षिण में भी भूकंप के ये झटके महसूस किये गये. भूकंप के ये झटके केवल भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं. यहां भी लोग धरती कांपते ही अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भागते हुए नजर आ रहे हैं. 

BIG BREAKING : दिल्ली एनसीआर में महसूस किए भूकंप के झटके, हरियाणा और पंजाब में भी हिली धरती