Vaishali : वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत 20 पंचायत के करीब 72 गांव में बाढ़ का पानी पिछले कई दिनों से फैला हुआ है। प्रखंड के मुख्य सड़क से सभी गांव का संपर्क टूट चुका है। बाढ़ के पानी में कई एकड़ में लगी फसल सब्जी बर्बाद हो गया। पिछले कई दिनों से स्थानीय प्रशासन के स्तर से वार्ड प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त नाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। राघोपुर प्रखंड परिसर, जुड़ावनपुर थाना परिसर, ठाकुर राम शरण सिंह प्लस टू विद्यालय, पृथ्वी सिंह प्लस टू विद्यालय जहांगीरपुर कन्या प्रोजेक्ट विद्यालय पहाड़पुर सहित राघोपुर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। बाढ़ के पानी प्रवेश करने के कारण बिजली विभाग के द्वारा 9 पंचायत का बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली नहीं रहने के कारण कई पंचायत का मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा है। प्रखंड के मुख्य सड़क रुस्तमपुर से बीरपुर कई जगहों पर चार फीट से ऊपर पानी भरा हुआ है। वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है। लोग जान जोखिम में डालकर एक स्थान से दूसरे स्थान जरूरत के सामान लाने जाते हैं। किसान मवेशी को लेकर स्कूल सड़क एवं ऊंचा स्थान पर शरण ले रहे हैं। प्रखंड के सभी गांव की अधिकतर घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। उसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के कारण बाढ़ पीड़ितों को सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। लोग जरूर के समान दवा एवं अन्य सामान लाने जान जोखिम में डालकर एक स्थान से दूसरे स्थान जाते हैं। तो प्रखंड क्षेत्र के जुरवनपुर थाने की पुलिस अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। थाने में सिरसता तक पानी बाढ़ का जा चुका है।
बाढ़ पीड़ितों से अब तक मिलने नहीं आए सांसद और विधायक
प्रखंड का लगभग गांव पिछले कई दिनों से बाढ़ की चपेट में है। उसके बाद भी स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं स्थानीय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बाढ़ पीड़ितों से मिलने नहीं पहुंचे हैं। बाढ़ पीड़ित सांसद और विधायक के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के खिलाफ लोग कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। तेजस्वी के समर्थक चिराग पासवान एवं चिराग के समर्थक तेजस्वी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाए प्रशासन
भाजपा नेता गौतम सिंह जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन से राघोपुर विधानसभा अंतर्गत बिदुपुर एवं राघोपुर प्रखंड के वार्ड प्रभावित क्षेत्र में अभिलंब पर्याप्त नाव उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन अभिलंब बाढ़ पीड़ितों के बीच नाव, खाद्य सामग्री, पॉलीथिन शीट का वितरण करें। वहीं सभी जगह पर सामुदायिक किचन चलाया जाए। पशुओं के लिए चार की व्यवस्था की जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टर के द्वारा शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया जा। और सरकार राघोपुर प्रखंड को अभिलंब वार्ड ग्रस्त क्षेत्र घोषित करें।
बिजली की आपूर्ति बंद होने से बाढ़ पीड़ित परेशान
राघोपुर प्रखंड के 9 पंचायत में बिजली की आपूर्ति वार्ड के पानी के कारण बंद कर दी गई है। बिजली की आपूर्ति बंद किए जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर लोगों को रात्रि में जागना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण रात्रि में सांप बिच्छू का डर बना रहता है। मोबाइल चार्ज करने में परेशानी होती है। बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल टावर भी काम नहीं कर रहा है। रात्रि में किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन एवं अपने लोग से कैसे संपर्क स्थापित कर सकेंगे। बिजली विभाग के द्वारा बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई लेकिन उसकी वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन के द्वारा नहीं की गई है।
राघोपुर प्रखंड अंतर्गत खुदगाश में बाढ़ पीड़ितों ने सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। घर के आसपास एवं सड़क पर बाढ़ का पानी लबालब भरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन के द्वारा नाव, पशु चारा एवं खाद्य सामग्री की व्यवस्था नहीं की गई है। हंगामा कर ने बताया कि बाढ़ के पानी आने के कारण काफी कठिनाई हो गई है। स्थानीय प्रशासन के स्तर पर नाव , पशु चारा एवं खाने का कोई सामग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है। लोगों ने स्थानीय एवं जिला प्रशासन से अभिलंब पर्याप्त नाव, पशु चारा पॉलीथिन शीट खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की.एवं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित एवं फसल नष्ट का मुआवजा देने की मांग की।
लोगों के लिए खतरनाक है जुगरू नांव
बाढ़ पीड़ित को जिला प्रशासन की ओर से नाव नहीं मिलने के बाद लोगों के द्वारा खुद से जुगरू नाव बनाकर एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए बेबस है। जो खतरा से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों के द्वारा केले के थम और ड्रम से नाव बनाया जा रहा है और लोग अपने उपयोग में उसे ला रहे हैं। और यह नाव कभी भी पानी में डूब सकती है और लोगों की जान जा सकती है।
ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Photo-aur-Video-banakar-blackmail-Teen-yuvak-giraftaar-laptop-aur-mobile-baramad-606738