Join Us On WhatsApp

Bihar Crime News : मुखिया के घर पर चढ़कर 50 की संख्या में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, CCTV आया सामने...

मुखिया के घर पर 50 से अधिक अज्ञात बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। यह हमला न सिर्फ भयावह था, बल्कि इलाके में दहशत फैलाने वाला भी था।

Bihar News : Mukhiya ke ghar par chadkar 50 ki sankhya mein
बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग- फोटो : Darsh News

Vaishali : वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के माधोपुर राम पंचायत के मुखिया के घर पर 50 से अधिक अज्ञात बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। यह हमला न सिर्फ भयावह था, बल्कि इलाके में दहशत फैलाने वाला भी था। मंगलवार दोपहर माधोपुर राम पंचायत के मुखिया प्रियांशु कुमार उर्फ विक्की सिंह के आवास करीब 50 अज्ञात लोग, जो 18-20 मोटरसाइकिलों पर सवार थे। अचानक दरवाजे पर पहुँचकर गाली-गलौज की और मुखिया को बाहर बुलाया। मुखिया पुत्र सह पैक्स अध्यक्ष जैसे ही बाहर निकले, अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसके बाद जान बचाने के लिए वे घर के अंदर भागे। एक स्थानीय युवक, जिसे हमलावर विक्की सिंह का आदमी समझ बैठे, उसे भी मारने का प्रयास किया गया। उस युवक पर भी करीब 20 राउंड फायरिंग हुई, पर वह भाग निकला। भीड़ जुटती देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए कोयला मोहन गांव की ओर भाग निकले। बोअरिया गांव में विक्की सिंह के एक करीबी के घर पर भी 12-13 राउंड फायरिंग की।

घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस की कार्रवाई में जुट गयी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस खोखा बरामद की। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कारवाई में जुट गयी है। विक्की सिंह ने वरीय पुलिस अधिकारियों को भी आवेदन की प्रति दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। हालांकि इस हमले के पीछे के कारण का खुलासा नहीं है। लेकिन हमला सुनियोजित प्रतीत होता है। अशंका जाहिर की जा रही है कि घटना  राजनीतिक रंजिश, पंचायत चुनावी प्रतिस्पर्धा या आपसी दुश्मनी जैसे कारण हो सकते हैं। खैर कारण कुछ भी हो , मगर सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग गांव में प्रवेश कर जाते हैं और पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं होती- यह सुरक्षा तंत्र की विफलता दिखाता है। क्या स्थानीय स्तर पर कुछ गुट सक्रिय हैं जो ऐसे खुलेआम आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं? अपराधी का भगाने का अब सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो पुलिस के द्वारा सीसीटीवी के आधार पर पहचान कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। ‌

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp