Join Us On WhatsApp

Bihar Politics : बिहार के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए 58 पर्यवेक्षक, AICC ने तेज की चुनावी तैयारियां... विंग कमांडर अनूमा आचार्य शामिल...

Bihar Politics : Bihar ke liye Congress ne niyukt kiye 58 pa

Patna : बिहार में इस साल 2025 के अंत महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आपको बता दें कि, रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 58 AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जो राज्य में चुनावी गतिविधियों की निगरानी और सांगठनिक मजबूती के काम को सुनिश्चित करेंगे।


वहीं कुछ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इन पर्यवेक्षकों में विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) अनूमा आचार्य, अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव, वीरेन्द्र यादव जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। ये सभी नेता अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के प्रदर्शन, उम्मीदवार चयन, स्थानीय मुद्दों और जमीनी हालात का आकलन का कार्य करेंगे। बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है, जिसमें RJD (राष्ट्रीय जनता दल) सबसे बड़ा घटक है। बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में RJD ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस ने 70 सीटों पर किस्मत आजमाई, लेकिन केवल 19 सीटों पर ही जीत मिली थी। अगर बात करें माकपा की तो (सीपीआई-एमएल ) ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 12 सीटें पर जीत मिली थीं। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद भी  कांग्रेस के लिए बिहार चुनाव एक महत्वपूर्ण मौका है। जिससे वह संगठन को पुनर्गठित कर राज्य में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है। जिसमें पर्यवेक्षकों की यह तैनाती एक संगठित रणनीति का हिस्सा है।


खास बता आपको बता दें कि, बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव अक्टूबर या नवंबर में संभावित हैं। इस बार कांग्रेस जहां अपने पिछले प्रदर्शन को सुधारना चाहेगी, तो वहीं महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर रणनीतिक सोच पहले से शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग ने भी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp