Patna : बिहार में मानसून अब कमजोर पड़ने लगी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से सामने करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज यानि मंगलवार को 03 जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी की गई है। आपको बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बाकी अन्य जिलों का आज मौसम सामान्य रहेगा।
बिहार की राजधानी पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के मुंगेर, अररिया और किशनगंज जिले के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटों के अंदर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। बता दें कि, इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आज भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में मध्यम गर्जन के साथ तेज बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :
https://darsh.news/news/lalu-ka-beta-hoon-fir-se-nahi-darta-hoon-tejaswi-yadav-749226