Join Us On WhatsApp

राज्यसभा चुनाव को लेकर क्या होगा BJP का अगला कदम, NDA विधायक दल की बैठक से पहले कोर कमिटी...

राज्यसभा चुनाव को लेकर क्या होगा BJP का अगला कदम, NDA विधायक दल की बैठक से पहले कोर कमिटी...

bjp core committee meeting
राज्यसभा चुनाव को लेकर क्या होगा BJP का अगला कदम, NDA विधायक दल की बैठक से पहले कोर कमिटी...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होना है और एक दिन पहले राजधानी पटना में सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। सभी पांच सीटों पर जीत के लिए एक तरफ महागठबंधन को 6 अन्य वोट की जरूरत है तो दूसरी तरफ NDA को 3 वोटों की। दोनों ही गठबंधन के नेता लगातार अपने उम्मीदवार के जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही लगातार बैठकों का दौर भी जारी है और NDA ने अपने सभी विधयाकों को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें      -       राज्यसभा चुनाव के मतदान से पहले बिहार में राजनीतिक गहमागहमी तेज, RLM चीफ के घर जुटेंगे NDA के..

शनिवार को राजधानी पटना में स्थित रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर NDA विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है जिसमें NDA के सभी विधायकों के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इससे पहले लोजपा(रा) पार्टी कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विधायकों के साथ बैठक कर राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर बातचीत की तो अब भाजपा कोर कमिटी की भी बैठक पार्टी कार्यालय में शुरू हो गई है। बैठक में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं बिहार में राज्यसभा चुनाव के प्रभारी विजय शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय , ऋतुराज सिन्हा समेत अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं।

BJP प्रदेश कोर कमिटी की बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही NDA में अभी यह भी तय किया जाना है कि तीन वोटों की कमी को देखते हुए पांचवां उम्मीदवार किस प्रत्याशी को बनाया जायेगा। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी और गठबंधन के अगले कदम पर चर्चा की जाएगी। वहीं माना यह भी जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार की जगह पर अगले मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें      -       सीएम के पहुँचने से पहले हेलिपैड पर पहुंचा सांढ, बेगूसराय में सुरक्षा में दिखी भारी चूक...

पटना से कुमार मनीष की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp