Join Us On WhatsApp
BISTRO57

Jammu Election Result: जम्मू में BJP को हाथ लगी पहली सीट; हरियाणा में 49 सीटों पर बढ़त, पढ़ें अपडेट

BJP gets first seat in Jammu; Increase on 49 seats in Haryan

New Delhi : जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने पहली सीट जीत लिया है। मतगणना के दौरान भाजपा उम्मीदवार दर्शन कुमार को विजयी घोषित किया गया है। वहीं, हरियाणा के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रही है। भाजपा 49 सीटों पर बढ़त बनाई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हैं।

शुरुआत में कांग्रेस थी आगे

बता दें, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस जीत की ओर थी। इसने 65 सीटों को आंकड़ा छुआ था। वहीं, भाजपा घटकर 17 सीटों पर आ गई थी। फिर सुबह 9:30 बजे बड़ा उलटफेर हुआ और भाजपा कमबैक की। दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया था। दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। 

27 सीटों पर भाजपा की लीड 2 हजार से कम

चुनाव आयोग के मुताबिक 27 सीटों पर बीजेपी की लीड अभी 2 हजार से कम है। इन पर उलटफेर हो सकता है। लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल आगे हैं। जुलाना से पूर्व पहलवान विनेश फोगाट आगे हैं।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp