Join Us On WhatsApp

BJP ने जारी कर दी अपने उम्मीदवारों की सूची, सम्राट चौधरी को भी लड़ना होगा चुनाव, देखें लिस्ट...

BJP ने जारी कर दी अपने उम्मीदवारों की सूची, सम्राट चौधरी को भी लड़ना होगा चुनाव, देखें लिस्ट...

BJP has released its list of candidates
BJP ने जारी कर दी अपने उम्मीदवारों की सूची, सम्राट चौधरी को भी लड़ना होगा चुनाव, देखें लिस्ट...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लकर NDA में चल रही खींचतान और नाराजगी कि दौर के बीच बड़ी खबर आ रही है। NDA के मुख्य सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी ने अपने 71 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार अब उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी चुनाव लड़ना पड़ेगा साथ ही कई विधायकों के टिकट को रिपीट किया गया है। 

भाजपा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को बेतिया, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को बछवाड़ा, पार्टी के हिन्दुत्ववादी और फायर ब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल को बिस्फी, मंत्री नीतीश मिश्रा को झंझारपुर, मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू को छातापुर, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को कटिहार, मंत्री संजय सरावगी को दरभंगा, जीबेश मिश्रा को दरभंगा, मंगल पाण्डेय को सिवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर, मंत्री प्रेम कुमार को गया शहर और श्रेयसी सिंह को जमुई से उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें   -   मांझी उतारेंगे चिराग के विरुद्ध अपना उम्मीदवार, कहा 'जब सीटों पर बात हो गई तो फिर...'

भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं तो कई जगहों पर उम्मीदवारों को रिपीट कर दिया है। इसी कड़ी में बेगूसराय के तेघड़ा विधानसभा सीट पर पूर्व एमएलसी रजनीश सिंह को टिकट दिया है जबकि दीघा विधानसभा सीट से संजीव चौरसिया को रिपीट कर दिया है। इसके साथ ही मंत्री नितिन नबीन को भी बकिपुर से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट भाजपा ने काट दिया है।

यह भी पढ़ें   -   CM नीतीश को मनाने पिछले दरवाजे से पहुंचे NDA के नेता, निकलते हुए तो...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp