Join Us On WhatsApp

प्रदेश ,लोकसभा और विधानसभा स्तर पर बनेगी समन्वय समिति.....बाबूलाल मरांडी

BJP in Loksabha Prepration

एन डी ए गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव, 14 सीट को जीतने का पूरा करेंगे लक्ष्य

फिर एक बार मोदी सरकार के साथ 400 पार का पूरा करेंगे संकल्प

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के डिब्डीह आवास पर आज देर शाम एन डीए की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू,सांसद प्रदीप वर्मा,जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद खीरू महतो,आजसू के देवशरण भगत एवम लोजपा के वीरेंद्र प्रधान एवम राजकुमार राज उपस्थित थे।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड में लोकसभा चुनाव एन डी ए के सभी घटक दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

बताया कि प्रदेश स्तर पर सभी दलों से दो दो प्रतिनिधियों को मिलाकर राज्य स्तर पर समन्वय समिति बनेगी।और इसी तर्ज पर लोकसभा एवम विधानसभा स्तर पर भी समिति बनेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता फिर एकबार मोदी सरकार बनाने को संकल्पित है, जनता के आशीर्वाद से झारखंड की सभी 14लोकसभा सीट एन डी ए जीतेगा। आगामी 4जून को 400पार का संकल्प पूरा होगा।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp