Join Us On WhatsApp

बीजेपी का खाता नहीं खुलेगा,अखिलेश सिंह

Bjp ka khata nhi khulega,akhilesh singh



बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह बातचीत करते हुए या दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस दूसरे चरण की तीनों सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल कर रही है। बाकी बची 6 सीटों पर भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। अखिलेश सिंह ने कहा है कि कांग्रेस किसी एक जाति धर्म की पार्टी नहीं है। पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है यही कारण है कि बीजेपी की परेशानी बढ़ गई है। पहले मोदी और अमित शाह की सभा में जितनी भीड़ जुटती थी वह अपने ही जुट रही है।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने बीजेपी पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से एक लोकतांत्रिक तरीके से जीते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली विधानसभा के पिछले दो चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले चुनाव में 70 में 67 और दूसरे चुनाव में 70 में 62 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब में उनकी पार्टी ने सरकार बनाई और जब वह इंडिया गठबंधन में शामिल हुए और जिस इससु को उठाते थे इससे सरकार परेशान हो गई थी। एक दूसरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद किया जाता है यह क्या है। देश के लोकतंत्र में इस तरीके का काम पहले कभी नहीं होता था। आज चलो किसी मुद्दे को उठा रहे हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जा रहा है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। इसका क्या मतलब है वह संविधान बदलना चाहती है और नागपुर का संविधान लागू करना चाहती है। अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा के इस धारा को देश के लोग सीरियस नहीं लेते हैं।

अनंत सिंह को कोर्ट द्वारा पैरोल दिए जाने पर अखिलेश सिंह ने सवाल उठाया है। अखिलेश सिंह ने कहा की अनंत सिंह को किसी सरकार ने उनके घर में एक-47 रख के फँसाया था। यह मीडिया को देखना चाहिए। अखिलेश सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने अनंत सिंह को साजिश रच के जेल भेजने का काम किया था अब राजनीतिक फायदे के लिए उनको पैरोल दिलवाया है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp