Join Us On WhatsApp
BISTRO57

राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार से निजात दिलाने के संवाहक बने विस्तारक कार्यकर्ता....बाबूलाल मरांडी

BJP on Jharkhand Goverment

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। 8सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की सैद्धांतिक विचारधारा,इतिहास विकास ,चुनाव प्रबंधन सहित सोशल मीडिया जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है।जिसका उद्देश्य भारत को परम वैभव को शिखर पर पहुंचना।

 पार्टी कार्यकर्ता इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य करते हैं। अंत्योदय और एकात्म मानव दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिधि में भाजपा केलिए सत्ता साध्य नहीं बल्कि मां भारती को विश्व गुरु बनाने का साधन है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीतियों एवं कार्यक्रमों को तेजी से धरातल पर उतार रही है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर जनता ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सराहा है।

 प्रदेश में भी चुनाव सिर पर है।राज्य में ठगबंधन सरकार के खिलाफ आक्रोश है।जनता भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन सरकार बनाने के संकल्पित है।लोकसभा चुनाव परिणाम इसका स्पष्ट संकेत देता है।

 भाजपा की सरकार ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का निर्माण कराया।हमे विकसित झारखंड के संकल्प को पूरा करना है।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए *नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी* ने कहा कि आगामी चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनाने केलिए चुनाव प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है। विस्तारक गण अपने अपने क्षेत्रों में प्रबंधन कार्यों को सुचारू रूप से संचालन में अपनी बड़ी भूमिका निभायेंगे।

कहा कि विस्तारक को उत्प्रेरक की भूमिका में कार्यों को गति देनी है।

*क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी* ने कहा कि विस्तारक की भूमिका नीव की पत्थर की तरह है।मंच,माला ,माइक से दूर रहकर पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों,योजनाओं को गति देना ही विस्तारकों की पहचान होनी चाहिए।

*प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने कहा कि संगठन की मजबूती में बूथ ही केंद्र बिंदु है। बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्प को हमे कार्यों में उतारकर अपने लक्ष्य को पूरा करना है।

*प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा* ने भाजपा के इतिहास विकास,केंद्रीय टोली सदस्य मनोज सिंह ने भाजपा की पंच निष्ठा एवम विचारधारा, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां, राहुल अवस्थी एवम विवेक विकास ने सोशल मीडिया और आईटी विषय पर अपने विचार रखे।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp