Join Us On WhatsApp
BISTRO57

मोदी जी के 10 वर्षो की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच बताएँ: अजय आलोक

BJP on Modi Ten years

लोकसभा चुनाव में मीडिया विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अजय आलोक का राँची आगमन हुआ।


 भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक उपस्थित हुए। बैठक में  उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मीडिया विभाग की भूमिका को विस्तार से बताया। 

बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षो की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है। 

कहा कि भाजपा को देवतुल्य जनता से मिल रहा अपार स्नेह दिखाता है कि पिछले 10 वर्षों में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बदलते और आगे बढ़ते भारत को देखा है, जो अब विकसित होने की और अग्रसर है।

कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ कार्य मे लग जाएं।


कहा कि हेमंत- चम्पई सरकार हर क्षेत्र में जनता की गुनाहगार और धोखा देने वाली है, चाहे वह महिला हो, युवा हो, किसान हो, जनजाति समाज हो हर किसी को सिर्फ ठगा गया है। सारे गुनाहों को भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से उन्हें बिहार और झारखंड का मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी गई है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp