Join Us On WhatsApp

BJP प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लीड करने की क्षमता नहीं चले है जन नायक बनने, तेजस्वी को कहा- छोटा रिचार्ज...

राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आरा परिसदन में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अजय आलोक ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।

BJP pravakta Ajay Alok ne Rahul Gandhi par saadha nishaana,
अजय आलोक ने राहुल गांधी पर साधा निशाना- फोटो : Darsh News

Bhojpur : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने मंगलवार को आरा परिसदन में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अजय आलोक ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अजय आलोक ने कहा कि हम आरा आ रहे थे तो देखा कि एक पोस्टर लगा है ।30 अगस्त को उधार के गांधी यानी नकली गांधी आरा पधार रहे है। 


उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को, इस परिवार को अपना नाम लिखने में भी शर्म आती है। इनके दादा जी का नाम फिरोज जहांगीर गैंडी था। ये गैंडी से गांधी बना। इंदिरा गांधी के समय से और 50 सालों से लोगों को बोलते बोलते यह गैंडी अब गांधी परिवार बन गया। इसलिए मैं उधार की गांधी बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि ये उधार के गांधी कहते है। ये कहते है कि  अगर हम सत्ता में आएंगे तो ये तीनों चुनाव आयुक्त को हम नहीं छोड़ेंगे। इनको हम खींचकर मारेंगे। क्या आप इस देश के बाप है। एक संवैधानिक संस्थान के बारे मे इनकी क्या सोच है,वह साफ दिख रहा है।  देश मे पहली बार इनके दादी इंदिरा गाँधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सांसद का सीट गवाना पड़ा। इन्हे चार-चार बार सुप्रीम कोर्ट से फटकार और दंड मिल चुका है। 


वहीं अजय आलोक ने कहा कि ये वोट चोरी की बात करते है। इनको दिक्कत भारत से है। नौटंकी यात्रा से भ्रम फैलाया जा रहा है। अराजग फैलाने शुंभ निशुंभ निकले है। आज वो जवाब दें क्या बांग्लादेशियों के लिए दिल धक धक कर रहा है। वहीं तेजस्वी यादव पर तंज कसते कहा कि छोटा रिचार्ज नौंवी फेल है। देश के खिलाफ काम कर रहा है। क्या बिहार में इसका असर अच्छा पड़ेगा। 


वहीं राहुल गांधी को जन नायक कहने पर अजय आलोक ने कहा कि जन नायक का मतलब भी समझते है। अपने घर के तो नायक नहीं बन सके। कांग्रेस पार्टी के तो नायक नहीं बन सकें। अध्यक्ष पद छोड़ा तो दोबारा अध्यक्ष पद लेने नहीं गए। लीड करने की क्षमता नहीं है चले जन नायक बनने लगे। अजय आलोक ने बताया कि जेपी के बाद कर्पूरी ठाकुर को बिहार ने जन नायक कहा था। फिर पता चलेगा ये राष्ट्रपिता बनने चलेंगे। 


वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह और पवन सिंह के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। उसपर पूछे गए सवाल पर अजय आलोक ने कहा कि कोई एक व्यक्ति इतना महान नहीं होता है, कि पार्टी को सीधे चोट दें दे। पवन सिंह खुद चुनाव लड़े थे। वो जीत नहीं पाए। पवन सिंह पहले भाजपा में आए थे। कुछ दिन भाजपा में रहने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ लिए और चुनाव हार भी गए। वहीं आर के सिंह हमारे केंद्रीय मंत्री और सांसद रहे है। सबका व्यक्तिगत संबंध रहता है। 

अजय आलोक ने कहा कि भोजपुर जिला के पहला राजकीय मेडिकल काँलेज बन कर लगभग तैयार है,इंजनियरिंग काँलेज है। आजादी के बाद पहली बार आरा छपरा कनेक्टिविटी हुआ।कोईलवर मे सोन नद पर छह लेन पुल बना। हर घर बिजली और हर घर नल पहुंच गया। सदर अस्पताल माडल बन गया। काँग्रेस और राजद के शासन मे क्यो बिजली नही मिला,क्यो अच्छे सड़क नही बने। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद आर के सिंह द्वारा आरा,बिहिया स्टेशन को माँडल स्टेशन बनाया गया है। हम विकास के नाम पर भोजपुर जिला मे विधानसभा चुनाव मे उतर रहे है। 

मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर कि एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा पर उन्होने कहा कि अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है और मुख्यमंत्री का कोई वैकेंसी नही है।


 भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा सभी मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।

प्रेस वार्ता कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,राजकुमार कुशवाहा,महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय प्रताप सिंह,विभु जैन,संतोष तिवारी आदि थे।



आरा से आकाश कुमार की रिपोट



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :  https://darsh.news/news/Arunachal-mein-Bihar-ke-Kundan-Kumar-Shaheed-Dushmanon-se-ladte-huye-di-jaan-patni-ne-kaha-Unhone-kaha-tha-25-Agast-ko-ayenge-lekin-aaj-hi-aa-gaye-249907

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp