Join Us On WhatsApp
BISTRO57

BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का तेजस्वी को सलाह, बाढ़ पीड़ितों के बीच आकर सेवा कीजिये, सिर्फ डमरू मत बजाइये..

BJP President Dilip Jaiswal's advice to Tejashwi, serve the

SAHARSA- बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बाढ़ के बहाने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं उनके सहयोगों पर करारा हमला किया है. सहरसा दौरे पर आए दिलीप जायसवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं विरोधियों को बाहर बैठकर डमरू  बजाने के बजाय बाढ़ प्रभावित इलाके में आकर सेवा करनी चाहिए.

मंत्री ने पीड़ितों के बीच चल रहे राहत वितरण कार्य का जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक की, जिसमें पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू, सदर बीजेपी विधायक डॉ आलोक रंजन एवं जदयू महिषी विधायक गूँजेश्वर साह मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद जिला प्रभारी मंत्री सह बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि अचानक आयी बाढ़ से सहरसा जिला के 2,14,396 लोग प्रभावित हुए। लगातार सरकार,प्रशासन एवं हमारे जनप्रतिनिधि जो बाढ़ पीड़ित को राहत मिले इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे है। 1235 लोगों को एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम के द्वारा,वहीं  106 नावों को लगाया गया है  जो लगातार बाढ़ पीड़ितों को सुविधा दे रही है। वहीं 6 मोटर बोट NDRF एवं SDRF का है।जबकि संचालित कुल 191 सामुदायिक रसोई में प्रत्येक दिन 1,66,810 लोगों को दो समय का भोजन कराया जाता है। बाढ़ से अबतक किसी का मृत्यु प्रतिवेदित नही हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अबतक 19062 पैकेट सुखा राशन का वितरण किया गया है। 21892 पॉलीथिन सीट का वितरण किया गया है। इसके अलावे पशु चिकित्सा के लिए 16 एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कूल 13 शिविर लगाया गया है। वहीं पीएचईडी के द्वारा कुल 25 चापाकल 45 शौचालय,2 शुद्ध पेयजल के लिए टैंकर एवं दो मोटर भी लगाया गया है। RCD के द्वारा सड़कों का मरम्मत कार्य भी किया जा रहा है। इस तरह की सुविधा प्रदान कर सरकार व प्रशासन दिन रात लगी हुई है। इसके अलावे चिन्हित बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच 7 हजार की राशि 9 अक्टूबर तक वितरित कर दिया जायेगा। बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर एक एक पहलू की समीक्षा की गई है। और जो समस्या है उसे राहत में बदल दिया जाएगा।  

इसके साथ ही जिला प्रभारी मंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बाढ़ को लेकर विपक्षियों के आरोप पर करारा जबाव देते हुए  कहा कि विपक्ष को आके खाना बनाना चाहिए, बाढ़ पीड़ितों के सुख दुःख में शामिल होइए,अगर किन्ही का बच्चा बीमार है तो आकर सेवा कीजिये।उनका खाना परोसने का काम कीजिये इंसानियत एवं मानवता का काम कीजिये. डमरू बजाने का काम मत कीजिये। क्योंकि यही एक काम दिया है विपक्ष के नेता को और सभी लोगों को अपना पाप भी धुला जाएगा और लोगों का सेवा भी हो जाएगा।

  सहरसा से नीरज की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp