Join Us On WhatsApp

बिहार चुनाव को लेकर भाजपा ने उठाया एक और अहम् कदम, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में...

बिहार चुनाव को लेकर भाजपा ने उठाया एक और अहम् कदम, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में...

BJP takes another important step for Bihar elections
बिहार चुनाव को लेकर भाजपा ने उठाया एक और अहम् कदम, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियाँ एक्शन मोड में आ गई हैं। सभी पार्टियाँ विधानसभा में उम्मीदवारों के चयन पर गहन मंथन में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भाजपा ने अपनी प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ ही कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। चुनाव समिति में राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नंदकिशोर यादव, नित्यानंद राय, मंगल पांडेय, डॉ संजय जायसवाल, भीखुभाई दलसानिया, रविशंकर प्रसाद, रेनू देवी, प्रेम कुमार, जनक राम, प्रेम रंजन पटेल को शामिल किया गया है। इनके साथ ही पदेन सदस्य के रूप में धर्मशीला गुप्ता को शामिल किया गया है जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश और नागेंद्र का नाम शमिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें   -   CM ने करीब 12 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

प्रदेश चुनाव समिति के गठन के साथ ही भाजपा अपनी चुनावी रणनीति में जिम्मेदारी बांटने में लग गई है। बता दें कि भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति में 45 नेताओं को जगह दिया है जिसमें केंद्रीय मंत्री, राज्य स्तरीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। समिति का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को दिया गया है। बता दें कि तीन दिन पहले ही भाजपा ने बिहार चुनाव को चुनाव प्रभारी के रूप में धर्मेंद्र प्रधान के नाम की घोषणा की है जबकि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गुजरात के रहने वाले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें   -    पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है पटना मेट्रो, रविवार को किया गया सफल ट्रायल और आज...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp