Join Us On WhatsApp
BISTRO57

हेमंत सरकार की कोई क्रेडिबिलिटी नही, 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली में भाजपा का विराट रूप.. सदन का संघर्ष अब सड़क पर भी दिखाने को तैयार....

BJP Yuva Aakrosh  Rally

राजधानी रांची के हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में आज भाजपा झारखंड के सभी 515मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी,सहित नव नियुक्त प्रमंडल प्रभारी और विधानसभा प्रभारी गण भी शामिल हुए।


बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू एवम मनोज सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने किया। मंचस्थ पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवम मोमेंटो देकर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,बालमुकुंद सहाय,आरती कुजूर, अशोक भगत,विकास प्रीतम ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री एवम विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा ने हेमंत सरकार पर अपने अंदाज पर फिर हमला बोला।


सरमा ने कहा कि ठगबंधन सरकार की अब कोई क्रेडिबिलिटी नही बची। भाजपा ने अलग झारखंड बनाया है ,तो बचाने की भी जिम्मेवारी भी हमारी है। भाजपा झारखंड को लूटते, बर्बाद होते नही देख सकती । लोकसभा चुनाव के झारखंड की जनता ने भाजपा को दिल से समर्थन दिया है। 9लोकसभा सीट पर एन डी ए की जीत हुई,एक सीट पार्टी बहुत कम मार्जिन से हारी है। 53 विधानसभा क्षेत्र में एन डी ए आगे रहा है।उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति से इंडी एलायंस ने 5 सीट जीता है। यह जनसमर्थन की जीत नही बल्कि तुष्टिकरण की जीत है।भाजपा जनता को तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति दिलाने केलिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि झारखंड आज निर्णायक मोड़ पर है। बदलते डेमोग्राफी से आने वाले दिनों में राज्य तबाह हो जायेगा। सत्ता केलिए इंडी एलायंस ने घुसपैठियों के हाथों में सब कुछ सौंप दिया है।

उन्होंने कहा कि कि 5साल पहले से जनता को धोखा देकर सत्ता में आई हेमंत सरकार एकबार फिर से जनता को दिग्भ्रमित करने में जुटी है।आनन फानन में योजनाओं की घोषणा कर रही।लेकिन हेमंत सोरेन यह नहीं बता पा रहे कि उनकी पिछले 5साल में कौन सी योजना धरातल पर उतरी।

कहा कि जनता को पता है कि हेमंत सरकार के खाने के दांत और दिखाने के अलग अलग हैं।

कहा कि भाजपा ने पहले भी राज्य में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है और भाजपा नेतृत्व की नई सरकार मईयां योजना से भी अच्छी योजना लाकर बहन बेटियों की उन्नति सुनिश्चित करेगी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp