भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भारी उथल पुथल के बाद चुनाव में राजनीतिक दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रचंड जीत हासिल की है। BNP ने 299 में 212 सीटों पर जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद माना जा रहा था कि वे अब बांग्लादेश के साथ भारत के रिश्ते में सुधार आएगा लेकिन जीतने के साथ ही पार्टी ने भारत को बड़ी टेंशन दे दी है। भारी जीत दर्ज करने के बाद पार्टी की स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य सलाउद्दीन ने भारत को एक नसीहत दी है जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच टेंशन अभी खत्म नहीं होने वाली है।
दरअसल BNP के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य सलाउद्दीन ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए कहा कि उन्हें देश में चल रहे मुकदमे का सामना करना चाहिए। यह प्रक्रिया दोनों देशों के नियमो के अनुसार ही होने चाहिए और इस मामले में भारत की तरफ से सहयोग की उम्मीद भी की है। उन्होंने कहा कि हम भारत समेत सभी देशों के साथ आपसी सम्मान और बराबरी पर बने दोस्ताना रिश्ते चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले भी बांग्लादेश की तरफ से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की जा चुकी है।
इस मामले में भारत के विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि हमें बांग्लादेश की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का अनुरोध प्राप्त हुआ है। इसे क़ानूनी तथा न्यायिक प्रक्रियाओं के तहत जांचा जा रहा है। हम बांग्लादेश के लोगों के सबसे अच्छे हित और देश में शांति, लोकतंत्र और स्टेबिलिटी के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि बांग्लादेश चुनाव पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को ही एक बयान देते हुए कहा था कि बांग्लादेश में चुनाव महज दिखावा है। उन्होंने चुनाव को रद्द करने की भी मांग की थी।
यह भी पढ़ें - कुर्सी के सहारे ताकतवर बनने से नहीं बल्कि..., पप्पू यादव ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना...