बैंक ऑफ इंडिया आफिसर्स एसोसिएशन, बिहार इकाई की हुए चुनाव में। विजयी पदाधिकारियों को शपथ के लिय विशेष आम सभा सम्पन्न। बैंक अधिकारियों की समस्याओं के प्रति सरकार का रवैया टाल मटोल की नीति के खिलाफ अधिकारी आगे आए – नीलेश पवार
पटना: बैंक ऑफ इंडिया आफिसर्स एसोसिएशन बिहार इकाई की विशेष आम सभा का आयोजन 2026-29 के विजयी पदाधिकारियों के शपथ के लिए महाराजा कमेशेश्वर कॉम्लेक्स स्थित होटल अलीना रिसोर्ट के सभागार मे आज संपन्न हुई। जीते हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया आफिसर्स एसोसिएशन्स के राष्ट्रीय महासचिव नीलेश पवार ने तमाम विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपील कि वे समस्त अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए उन्हें अधिकारियों ने चुना है। लोकतंत्र में चुनाव में जीत और हार का कोई मायने नहीं है। सभी मिलजुलकर आपसी एकता का परिचय देते हुए अधिकारियों की समस्याओं को दूर करने में अपना ध्यान दे।
आम सभा की अध्यक्षता बिहार इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष भवेश भारती संचालन पीयूष झा व रामशंकर धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष संजीत कुमार रवि ने की। इसके पूर्व फेडरेशन के महासचिव नीलेश पवार, स्टेट बैंक अधिकारी संघ बिहार झारखंड के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य, महासचिव गणेश कुमार पांडे, चुनाव अधिकारी आशीष आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विशेष आम सभा का शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें - बाहुबली MLA अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह का नाम सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण...
उपस्थित नव निर्वाचित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों व बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया आफिसर्स एसोसिएशन्स के राष्ट्रीय महासचिव नीलेश पवार ने बैंक अधिकारियों से एकजुटता बनाये रखने और अपनी मांगो के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाने की अपील कीI उन्होंने जोर देकर कहा कि बैंक अधिकारियों की एकजुटता उनकी मांगो की पूर्ति के लिए आवश्यक हैI उन्होंने कहा कि राष्ट्र के आर्थिक ढाँचे को मजबूती प्रदान करने वाले कारको में आज बैंकिंग क्षेत्र ही प्रमुख है और इस क्षेत्र में कार्यरत हर एक अधिकारी का दायित्व है कि आम लोगों की समस्याओं के निदान के साथ-साथ राष्ट्र का आर्थिक ढांचा कमजोर न हो, इसके लिए सचेत रहेंI हमारा प्रयास होना चाहिए कि लोगों का विश्वास बैंकिंग प्रणाली में ज्यादा-से-ज्यादा होI हम हमेशा जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करने में सक्षम हों तथा आम जनता को किफायती बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने में हमें सफलता मिलेI पाँच दिवसीय बैंकिंग, बैंक के स्थानान्तरण नीति एवं सभी रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग सरकार के समक्ष रखी है।
यह भी पढ़ें - किस्मत या साहब की मेहरबानी? लंबे समय से एक ही थाना में जमे पुलिसकर्मी बने चर्चा का विषय
इस अवसर पर ऑफ बैंक ऑफ इंडिया आफिसर्स एसोसिएशन्स के नव निर्वाचित महासचिव गणेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित बैंक अधिकारियों को अपना समर्थन देने के लिय सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि वे सदैव अधिकारियों के हित के लिय कार्यरत रहेंगे। सभी विजयी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ अधिकारियों के मांगो के निदान के लिय कार्यरत रहेंगे। बिहार इकाई आप सबों के सहयोग से पूरे देश में अब्बल रहेगा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया आफिसर्स एसोसिएशन, बिहार झारखंड इकाई एवं ए.आई.बी.ओ.सी. के बिहार इकाई के के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि बैंक अधिकारियों के हित में आपका यह कार्यकाल सबसे सफल रहेगा। उन्हें विश्वाश है कि आप सब अधिकारियों पर बढ़ रहे काम के बोझ और सरकार द्वारा नए अधिकारियों की बहाली में बरती जा रही शिथिलता से हो रही दिक्कतों को लेकर जहां आगे आयेंगे वही संगठन को मजबूत करने करने की दिशा में कार्य करेंगे I

उपस्थित बैंक अधिकारियों के बीच बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के हुए चुनाव के लिय घोषित चुनाव अधिकारियों ने विजयी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष भवेश भारती, उपाध्यक्ष चंद्रमणि, महासचिव गणेश कुमार पांडे, उप महासचिव प्रमोद कुमार भारती, कोषाध्यक्ष संजीत कुमार रवि, उप कोषाध्यक्ष गुंजेश कुमार, संगठन सचिव सुमित रंजन, उप सचिव भागलपुर से कुमार लक्ष्मण, गया से वीणा कुमारी, मुजफ्फरपुर से धीरज कुमार, पटना से संजीव सिंहा, सिवान से अमित कुमार ओझा, कार्यकारणी सदस्य भागलपुर अमरदीप कुमार, विनायक प्रताप, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार सिंह, गया से कुमार अनुपम, राजेश कुमार, संजय कुमार, पीयूष झा, मुजफ्फरपुर से विक्रांत कुमार, राजवर्धन, रवि प्रकाश, गोविंद कुमार, पटना से राजीव रंजन, राजेश कुमार, राम शंकर कुमार, ज्योत्सना, सिवान से अतुल कुमार सिंह, अजय कुमार, विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार यादव प्रमुख थे।
यह भी पढ़ें - सम्राट चौधरी को अपनी पुलिस पर है पूरा भरोसा, माना यह है बड़ी चुनौती...