Join Us On WhatsApp

चांद पर चंद्रयान 3 के पहुंचते ही गदगदा गए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, कुछ इस अंदाज में जताई खुशी

 Bollywood celebrities went gaga as soon as Chandrayaan 3 re

कल यानी कि 23 अगस्त 2023 का दिन पूरे भारतवासियों के गर्व का दिन रहा. आखिरकार वैज्ञानिकों के कड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद मिशन चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है. जिसके बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पीछे कैसे रह सकते थे. सभी ने अपने-अपने खास अंदाज में इस सफलता को सेलिब्रेट किया. इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के साथ ही तमाम देशवासियों को भी बधाई दी. 


बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, 'चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं...आज भारत और इसरो छा गया. सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को, पूरी टीम को बधाई जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है. चंद्रयान-3 सफल रहा. चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग.' उधर, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसरो का धन्यवाद किया और सोशल मीडिया के जरिये कहा कि, 'इसरो को चंद्रयान 3 की सक्सेसफुल लैंडिंग के लिए बधाई. हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल है. जय हिंद.'






इसके साथ ही बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, 'करोड़ों दिल इसरो को थैंक्यू कह रहे हैं.. आपने हमें गौरान्वित किया है.... इंडिया को इतिहास बनाता देख खुद को लकी महसूस कर रहा हूं... भारत चांद पर है....हम चांद पर हैं... #Chandrayaan3.' वहीं, विक्की कौशल ने भी देश के इस ग्रेट अचीवमेंट पर खुशी जताई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए इसरो को बधाई दी है. विक्की ने लिखा- 'इसरो की टीम को बधाई... थैंक्यू हमें गर्व महसूस कराने के लिए...' वहीं, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इसरो के चीफ का भाषण देते हुए वीडियो शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने लिखा- 'वाह... क्या मूमेंट है.' 

इसके साथ ही अनिल कपूर ने भी चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखते हुए वीडियो शेयर किया. जिसमें चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लैंड करते ही वे खुशी से तालियां बजाने लगे. साथ ही लिखा कि, भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का क्या शानदार प्रदर्शन! पूरे देशवासियों को बधाई! वहीं बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी और उत्साह जाहिर करते हुए लिखा है- 'जय जय जय हिन्द'. साथ ही एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा कि, 'OUR INDIA IS NOW ON THE MOON 🇮🇳 HISTORIC MOMENT !!' 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp