बिहार की सियासत से जुड़ी किसी भी वक्त बड़ी खबर आ सकती है. अभी से कुछ ही देर के बाद सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. साथ ही साथ शाम तक मुख्मंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं. लेकिन, इन तमाम गतिविधियों के बीच आरजेडी की बड़ी रणनीति सामने आई है. आरजेडी ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बदलने से पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ब्रांडिंग शुरू कर दी है और बिहार के बड़े फैसलों को तेजस्वी की देन बताने की कवायद शुरू कर दी है. इसको लेकर आरजेडी ने सभी अखबारों में फुल पेज विज्ञापन दिया है और इसमें तेजस्वी को धन्यवाद दिया है.

बिहार के अखबारों में तेजस्वी यादव की ब्रांडिंग शुरू, सरकार के बड़े फैसलों को लेकर दिया क्रेडिट

विज्ञापन में क्या कुछ छपा ? 

विज्ञापन को देखकर साफ कहा जा सकता है कि, बिहार के अखबारों में फुल पेज विज्ञापन छपवाकर जाती हुई सरकार में किए गए अच्छे कामों का क्रेडिट लेने की कोशिश की है. विज्ञापन में तेजस्वी के बतौर उप मुख्यमंत्री रहते हुए जो-जो बड़े काम हुए हैं और फैसले लिए गए हैं, उनका उल्लेख किया गया है. आरजेडी की ओर से अखबारों में दिए गए विज्ञापन में लिखा है, "धन्यवाद तेजस्वी, आपने कहा, आपने किया, आप ही करेंगे." राजद ने तेजस्वी को लेकर बिहार भर में मुहिम शुरू की है और इसमें आगे लिखा है- "धन्यवाद तेजस्वी 4 लाख नौकरियां देने के लिए, देश में पहली बार जातीय गणना कराने के लिए, 75 फीसदी आरक्षण बढ़ाने के लिए, शिक्षक कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए, गुणवतापूर्ण चिकित्सा सुविधा देने के लिए, खेलों में मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना लागू करने के लिए.'

बिहार के अखबारों में तेजस्वी यादव की ब्रांडिंग शुरू, सरकार के बड़े फैसलों को लेकर दिया क्रेडिट

तेजस्वी यादव को दिया धन्यवाद

इनके अलावा विज्ञापन में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, शहरों में वॉटर ड्रैनेज सिस्टम की व्यवस्था कराने, सड़कों, पुलों, बाईपास का निर्माण, मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, टूरिज्म, स्पोर्टस और आईटी पॉलिसी, टोला सेवक, विकास मित्र, शिक्षा मित्र, तालीमी मरकज का मानदेय बढ़ाने और विकास और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट के लिए उन्हें तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया गया है. यह विज्ञापन राष्ट्रीय जनता दल, महागठबंधन परिवार की तरफ से छपवाया गया है. बता दें कि, राजद की ओर से साफ कर दिया गया है कि वह अपनी ओर से महागठबंधन सरकार को गिराने की पहल नहीं करेगा. राजद ने स्पष्ट कहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की तरफ से पहल होती है तो यह और बात है. 

बिहार के अखबारों में तेजस्वी यादव की ब्रांडिंग शुरू, सरकार के बड़े फैसलों को लेकर दिया क्रेडिट

विज्ञापन पार्टी की रणनीति का हिस्सा

बता दें कि, तेजस्वी यादव ने इससे पहले एक बयान देते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार जनता ने बनाई है और वह जनता के बीच जाना पसंद करेगी. बिहार के अखबारों में तेजस्वी यादव को लेकर फुल पेज विज्ञापन इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. बताते चलें कि, आरजेडी के इस विज्ञापन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि लालू की पार्टी तेजस्वी यादव की छवि एक काम करने वाले युवा नेता के तौर पर पेश करना चाहती है. बता दें कि, नीतीश कुमार के पाला बदलकर एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच लालू यादव की पार्टी आरजेडी भी सरकार बनाने की जुगत में लगी हुई है. हालांकि, इसपर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गीरिराज सिंह ने साफ कह दिया है कि इतने कम समय में तेजस्वी ने यह सब थोड़े ना किया है....यह हमारी पार्टी के कार्यकाल के समय का निर्णय है.

बिहार के अखबारों में तेजस्वी यादव की ब्रांडिंग शुरू, सरकार के बड़े फैसलों को लेकर दिया क्रेडिट