Join Us On WhatsApp

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, टॉपर शिवाँकर ने कहा एनडीए में शामिल होंगे

BSEB Bihar Board 10th Result

बिहार बोर्ड के मैट्रिक का रिजल्ट रविवार , 31 मार्च 2024  को घोषित हो गया। BSEB चेयरमैन Anand Kishor ने मैट्रिक के परिणाम जारी किए। इस साल कुल 13,79,842 विद्यार्थी पास हुए हैं। 

पास करने वाले विद्यार्थी जिन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है :-

छात्र - 2,52,846 

छात्राएं - 1,99,456

कुल - 4,52,302 


द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 


छात्र - 2,52,121

छात्राएं - 2,27,844

कुल - 5,24,965


तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 


छात्र - 1,66,093

छात्राएं - 2,14,639

कुल - 3,80,732 


इस साल 13 लाख 12 वीं में और 16 लाख विद्यार्थी 10वीं में शामिल हुए थे।

 

पूर्णिया के शिवाँकर बने टॉपर 

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 500 में से 489 मार्क्स के साथ 97.80 % हासिल करने वाले शिवाँकर कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। शिवाँकर ने दसवीं जिला स्कूल पूर्णिया से की है। उनके पिता प्राइवेट ट्यूटर के साथ एलआईसी के एजेंट हैं और मां हाउस वाइफ हैं। बता दें कि शिवाँकर भविष्य में नेशनल डिफेंस एकेडमी(NDA) में शामिल होना चाहते हैं। 


बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर 


रैंक 1 - शिवाँकर कुमार, पूर्णिया , 489 मार्क्स 

रैंक 2 - आदर्श कुमार, समस्तीपुर, 488 मार्क्स 

रैंक 3 - आदित्य कुमार, जमुई, 486 मार्क्स 

रैंक 3 - सुमार कुमार पूर्वे, मधुबनी, 486 मार्क्स 

रैंक 3 - पलक कुमारी, हससेपुर एकमा, 486 मार्क्स 

रैंक 3 - सजिया परवीन, वैशाली, 486 मार्क्स 

रैंक 4 - अजीत कुमार, जहानाबाद, 485 मार्क्स 

रैंक 4 - राहुल कुमार, केवरा, 485 मार्क्स 

रैंक 5 - हरे राम कुमार, चकन्द्रा, 484 मार्क्स

रैंक 5 - सेजल कुमारी, औरंगाबाद, 484 मार्क्स 


टॉपर्स को मिलेगा बंपर ईनाम 

बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को बंपर ईनाम देगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख रुपए और एक लैपटॉप दिया जाएगा। सेकंड टॉपर को 75 हजार रुपए के साथ लैपटॉप दिया जाएगा जबकि थर्ड टॉपर को 50 हजार और लैपटॉप दिया जाएगा। बीएसईबी चेयरमैन ने इसकी घोषणा की है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp