Join Us On WhatsApp

होली हो या ईद, दिल्ली से बिहार आने के लिए लोग खूब पसंद कर रहे BSRTC

होली-ईद पर प्रवासियों की पहली पसंद बनीं अंतर्राज्यीय बसें, 43 हजार से ज़्यादा ने किया सफर। 93 प्रतिशत सीटें रहीं फुल। सबसे अधिक 17 हजार यात्री दिल्ली-मुजफ्फपुर रूट पर

bsrtc bus
होली हो या ईद, दिल्ली से बिहार आने के लिए लोग खूब पसंद कर रहे BSRTC- फोटो : Darsh NEWS

पटना: होली और ईद के अवसर पर बिहार सरकार के स्तर से शुरू की गई विशेष अंतर्राज्यीय बस सेवा प्रवासी बिहारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से 23 फरवरी से संचालित इन एसी बसों में पिछले 18 दिनों में जबरदस्त भीड़ देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार, इन बसों में 43 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया, औसतन 93 प्रतिशत सीटें फुल रहीं। यह सेवा बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए शुरू की गई है। कुल 118 एसी सीटर और स्लीपर बसों का परिचालन किया जा रहा है, जो प्रवासियों को ट्रेनों की भीड़ और महंगे विकल्पों से राहत दे रही हैं। 

सबसे लोकप्रिय रूट: मुजफ्फरपुर-दिल्ली

निगम के मुताबिक, सबसे अधिक यात्रा मुजफ्फरपुर और दिल्ली के बीच दर्ज की गई। इस रूट पर अकेले 17,478 यात्रियों ने सफर किया। 

यह भी पढ़ें     -       कल पटना की सड़क पर निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, इन रूटों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद...

अन्य प्रमुख रूटों पर भी यात्रियों की संख्या अच्छी रही, 

  • गया-दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर 3,700 से अधिक यात्री
  • दरभंगा-गुरुग्राम: 4,200 से अधिक यात्री  
  • पटना-दिल्ली: 3,200 से अधिक यात्री
  • पूर्णिया-गुरुग्राम: 3,100 से अधिक यात्री  
  • दरभंगा-पानीपत व पूर्णिया-दिल्ली रूट पर 3-3 हजार से अधिक यात्री  
  • पटना-गुरुग्राम: 1,900 से अधिक यात्री
  • पूर्णिया-अंबाला: 1,300 से अधिक यात्री
  • दरभंगा-दिल्ली: लगभग 1 हजार यात्री
  • पटना-अंबाला: लगभग 800 यात्री

ऑनलाइन टिकट बुकिंग से ले सकते पसंदीदा सीट

यह सेवा प्रवासियों को किफायती किराए पर एसी बसों में आरामदायक यात्रा का विकल्प दे रही है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, वे निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं। साथ ही बसों में ऑन-स्पॉट बुकिंग भी संभव है। भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-टिकटिंग की व्यवस्था की गई है। यह विशेष त्योहारी बस सेवा 23 मार्च तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें     -       ओवैसी की पार्टी देगी NDA को अपना समर्थन? कुशवाहा के आवास पर बैठक के बाद बोले विधायक..


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp