Join Us On WhatsApp

NEET छात्रा मामले में CBI जांच हुई तेज, हॉस्टल संचालिका से हुई पूछताछ अब SIT के सदस्य...

राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में अब CBI ने अपनी जांच तेज कर दी है. इस मामले में टीम ने SIT के सदस्य कदमकुआं थानाध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया है...

cbi investigation iin neet student mamla
NEET छात्रा मामले में CBI जांच हुई तेज, हॉस्टल संचालिका से हुई पूछताछ अब SIT के सदस्य...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में अब जांच में काफी तेजी आ रही है। पहले पटना पुलिस और SIT जांच पर सवाल उठने के बाद अब CBI ने छानबीन शुरू कर दी है। CBI अब तक तीन बार जहानाबाद पहुंची है वहीं कई बार शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंच कर भी छानबीन कर चुकी है। अब CBI ने SIT जांच टीम को कार्यालय बुलाया है जहां कदमकुआं की थानाध्यक्ष रीना कुमारी से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार CBI की टीम ने रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष को भी बुलाया है साथ ही वहां SIT का नेतृत्व कर रही सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी भी पहुंची हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही CBI ने हॉस्टल संचालिका और उसके दो वार्डनो से भी पूछताछ की थी साथ ही शंभू गर्ल्स हॉस्टल भी पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान CBI ने कई साक्ष्य भी इकठ्ठा की है और पूछताछ में कई अहम सुराग भी सामने आये हैं।

यह भी पढ़ें      -   बिहार दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर सकते हैं राज्यसभा चुनाव पर मंथन, दरभंगा में डिप्टी सीएम ने किया स्वागत...

बता दें कि बीते महीने 6 जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान छात्रा की मां ने उसके साथ हैवानियत किये जाने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस और हॉस्पिटल ने इससे इंकार कर दिया। इलाज के दौरान 11 जनवरी को छात्रा की मौत हो गई थी और 12 जनवरी को हुए पोस्टमार्टम में हैवानियत की पुष्टि हुई जिसके बाद पटना पुलिस की किरकिरी शुरू हो गई। आनन फानन में डीजीपी ने SIT गठित कर दी लेकिन लंबे समय तक SIT की जांच में भी कुछ सामने नहीं आया जिसके बाद मुख्यमंत्री ने CBI जांच की अनुशंषा की। अब CBI इस मामले में हर एंगल से छानबीन में जुट गई है। टीम ने छात्रा के परिजन समेत कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ की और आगे भी लगातार छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि CBI घटना के आरोपी और अन्य संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने की भी तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें      -   सड़क पर ही लेट गए लाइब्रेरियन अभ्यर्थी, कहा '1 करोड़ नौकरी का वादा और नियमावली के बावजूद..'

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp