Join Us On WhatsApp

NEET छात्रा मामला: 3 दिन में दूसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, परिजनों से की...

NEET छात्रा मामला: 3 दिन में दूसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, परिजनों से की...

cbi pahunchi neet girl ke ghar
NEET छात्रा मामला: 3 दिन में दूसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, परिजनों से की...- फोटो : Darsh NEWS

जहानाबाद: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में अब CBI ने अपनी जांच तेज कर दी है। CBI ने केस अपने हाथ में लेने के बाद सबसे पहले शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के कमरे की तलाशी ली और फिर अब तक तीन दिनों में दो बार जहानाबाद पहुंची है। मंगलवार को CBI की टीम एक बार फिर जहानाबाद में छात्रा के घर पहुंची जहां परिजनों से लंबे समय तक पूछताछ की। इस दौरान टीम एक मोबाइल बरामद करने के लिए छात्रा के भाई को लकर मखदुमपुर बाजार भी गई और फिर वापस घर आई।

यह भी पढ़ें    -       बिहार में रोजगार की आने वाली है बाढ़, बंद पड़े इतने इंडस्ट्रियल यूनिट किये जायेंगे...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के भाई ने मोबाइल रिपेयरिंग के लिए दिया हुआ था जिसे CBI ने जब्त कर लिया है। गांव में टीम के पहुँचते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया वहीं अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बचते दिखे। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दौरे के दौरान CBI ने छात्रा के भाई से मोबाइल माँगा था लेकिन उस समय उसने रिपेयरिंग के लिए दिए जाने की बात कह नहीं दिया था। उसी मोबाइल को बरामद करने के लिए टीम दुबारा मंगलवार को पहुंची थी जिसे उसने अपने कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि मोबाइल से कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

CBI की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन एजेंसी की लगातार कार्रवाई से यह साफ होने लगा है कि CBI किसी भी एंगल को छोड़ना नहीं चाहती है साथ ही डिजिटल साक्ष्यों पर अधिक फोकस कर रही है। इधर बता दें कि मंगलवार को ही छात्रा के घर पर एक पर्चा फेंक कर दूसरी बार जान से मारने की धमकी दी गई है। छात्रा के परिजनों को लगातार मिल रही धमकी के बाद दहशत का माहौल है वहीं ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें    -       मुखिया बनी मिशाल, महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ ही दिखाई आत्मनिर्भरता की राह... 

जहानाबाद से पवन कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp