नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग के बीच मिडल ईस्ट में भी तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही मिडल ईस्ट में जंग का भी खतरा बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की देर रात सीसीएस की बैठक करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे से वापस लौटने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीसीएस की बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के ताजा घटनाक्रम और UAE समेत मिडल ईस्ट के तमाम देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें - T-20 विश्वकप में भारत के लिए निर्णायक मैच वेस्टइंडीज के साथ, टॉस जीत कर...
बता दें कि ईरान और अन्य मिडल ईस्ट देशों में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र और आम लोग फंसे हुए हैं जो एयर स्पेस बंद होने की वजह से निकल भी नहीं पा रहे हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे पर गए थे और वहां उन्होंने कैबिनेट को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत पूरे विश्वास और मजबूती के साथ इजरायल के साथ खड़ा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच AI, डिफेंस, कृषि, उर्जा और सांस्कृतिक आदान प्रदान समेत 16 समझौते भी किये गए थे।
यह भी पढ़ें - वैशाली में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक की पिछले सप्ताह ही हुई थी शादी...