Join Us On WhatsApp

हेयर कटिंग करने वाला गया चेन स्नैचर, पुलिस ने जब पकड़ा तो किये गजब के खुलासे...

राजधानी पटना में पुलिस ने एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है साथ ही उसके दो अन्य सहयोगी को भी पुलिस ने दबोचा है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासे हुए वह सुन आप भी चौंक जायेंगे. लुटेरा एक सफेदपोश व्यक्ति की तरह रहता था तथा...

chain snatcher arrested
हेयर कटिंग करने वाला गया चेन स्नैचर, पुलिस ने जब पकड़ा तो किये गजब के खुलासे...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना की पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासे हुए वह जान कर पुलिस भी हैरान रह गई। मामले में पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने चेन स्नैचिंग के आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी दी और बताया कि पिछले कई महीने से राजधानी पटना के कदमकुआं और कंकड़बाग थाना क्षेत्र में बुलेट सवार एक बदमाश के द्वारा महिलाओं के चेन स्नैचिंग की घटना सामने आ रही थी।

पीड़ितों की शिकायत के आधार पर एक टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मो शाहनवाज, अनमोल केसरी और मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। इन तीनों में शाहनवाज महिलाओं से चेन छीनता था तो अनमोल उसे बेचने में मदद करता था और मुन्ना झपटमारी किये गए चेन को गला कर बाजारों में अन्य रूप में बेचता था। इनके पास से 9.2 ग्राम गलाया हुआ सोना और एक बुलेट बाइक बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें     -     बिहार के इंजीनियर के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति, EOU की रेड में दार्जिलिंग में चाय बागान का भी...

सिटी एसपी ने बताया कि पूछताछ में छिनतई आरोपी मो शाहनवाज ने बताया कि वह पहले एक सलून में काम करता था और बाद में उसने पीरबहोर इलाके में अपना खुद का सलून शुरू किया। लोगों को उसके ऊपर शक न हो इसलिए वह एक सफेदपोश की तरह लग्जरी जिन्दगी जीता था और समय समय पर अपनी बुलेट बाइक से छिनतई की घटना को अंजाम देता था। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार उसके ऊपर तीन मामले दर्ज हैं जबकि पुलिस पूछताछ में उसने खुद स्वीकार किया कि जक्कनपुर और अन्य इलाकों में भी उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। सिटी एसपी ने बताया कि छिनतई वह अकेले ही करता था जबकि सोना बेचने और गला कर उसे बेचने में दो अन्य लोग उसकी मदद करते थे और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शाहनवाज का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और अब पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें     -     CM नीतीश ने सम्राट को लेकर किया बड़ा इशारा, कयासों का बाजार गर्म

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp